Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा में कांग्रेस के 3 D करते थे भ्रष्टाचार, दामाद, दरबारी और डीलर: अमित शाह

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज हरियाणा में कई रैलियों को सम्बोधित किया। पानीपत में आयोजित रैली में अमित शाह ने पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्‍होंनेे कांग्रेस और इनेलो पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्‍य की 10 में से आठ सीटों पर जिताया था। इस बार सभी 10 सीटें चाहिए।

अमित शाह ने विदेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रधान व पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्‍य विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल घुसपैठियों का वोट बैंक के तौर पर इस्‍तेमाल करतेे हैं। ये घुसपैठिये देश के लिए बहुत घातक हैं। ये लोग यहां वारदात और बम धमाके कर देश के लोेगों की जान तक लेे रहे हैं। इसके बावजूद वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ दल इनका समर्थन व बचाव कर रहे हैंं। उन्‍होंने कहा कि घुसपैठिये हमारे देश के लिए दीमक की तरह हैं। ये दीमक की तरह हमारा सब कुछ चट कर रहे हैैं। दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेंगे।
इससे पहले उन्‍होंने सोनीपत में रैली को संबोधित किया। पानीपत की अनाजमंडी में आयोजित रैली में अमित शाह ने सबसे पहले हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को उनके जन्‍मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दींं। उन्‍होंने मनोहरलाल की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया आम कार्यकर्ताओं के लिए उम्‍मीद और उदाहरण हैं। उन्‍होंने पानीपत के ऐ‍तिहासिक महत्‍व का उल्‍लेख किया।
अमित शाह ने राबर्ट वाड्रा पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी परिवारवाद वाली पार्टी है। मैं पूछना चाहता हूं जनता से,  क्या किसी दूसरे में कोई योग्यता नहीं है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की जगह भी होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि एकतरफ बाप चुनाव लड़ रहा है और दूसरी तरफ बेटा। कार्यकर्ता कहां गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ज़माने में 3D चलते थेः

एक दामाद का D

दूसरा दरबारी का D

तीसरा डीलर का D

इन तीन D के आस-पास कांग्रेस वालों का भ्रष्टाचार चलता था।

मोदी जी का जीवन देख लो, उनके परिवार वालों को कोई नहीं जानता है, ऐसा प्रामाणिक जीवन मोदी जी का है
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: