Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

बीजेपी में शामिल होते ही प्रज्ञा ठाकुर को मिली भोपाल से टिकट, दिग्विजय ने कहा स्वागत है प्रज्ञा जी

Pragya-Thakur-Bhopal-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Pragya-Thakur-Bhopal-News

नई दिल्ली: काफी समय से उड़ रहीं अफवाहें सच निकलीं और भाजपा में शामिल होते ही पार्टी ने फटाफट प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से लोकसभा की टिकट थमा दी और अब तय हो गया कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ही भोपाल से दिग्विजय  सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कभी प्रज्ञा ठाकुर को जमकर घेरने वाले भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत किया है।

दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे वो कह रहे हैं कि मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।
मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए  प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।
नर्मदे हर!
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: