चंडीगढ़: हरियाणा में अगर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की चली तो अरविन्द केजरीवाल की मुराद शायद ही पूरी हो। हुड्डा-तंवर आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं चाहते। सूत्रों की मानें तो हुड्डा तंवर ने कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिख केजरीवाल से गठबंधन के लिए मना कर दिया है। हुड्डा ने लिखा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी से गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। आधी सीटें हम खुद जीतेंगे।
हुड्डा के मुताबिक़ कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। यदि राष्ट्रीय स्तर पर कोई गठबंधन होता है, तो नि:संदेह उसका फायदा हरियाणा में भी मिलेगा, लेकिन हरियाणा में आप के साथ गठबंधन करने के हक में कांग्रेस नहीं हैं। उधर, प्रदेश में आप प्रधान नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में अगर आप और कांग्रेस मिलते हैं तो गठबंधन प्रदेश की सभी दस सीटों पर जीत हासिल करेगा। गठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी जजपा के संपर्क में भी है। अगर कांग्रेस मना कर देगी तो जजपा से गठबंधन करने का प्रयास किया जा सकता है।
Post A Comment:
0 comments: