फरीदाबाद: हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनावों के लिए मतदान हैं। आज नामांकन का आख़िरी दिन है। आज भी कई उम्मीदवार नामांकन भर रहे हैं। फरीदाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने कल नामांकन भरा। अवतार भड़ाना भले ही पिछली बार फरीदाबाद से चुनाव हार गए थे लेकिन उनकी कमाई कम नहीं हुई बल्कि पांच साल में उनकी कमाई दोगुना से ज्यादा बढ़ी है जबकि अचल संपत्ति तीन गुना बढ़ गयी है।
अवतार भड़ाना के पास 2014 में 58 लाख 86 हजार 663 रुपये चल संपत्ति थी। 2019 में 1 करोड़ 40 लाख 96 हजार 661 हो गई है।
अचल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास 2014 में 6 करोड़ 29 लाख 46 हजार
2019 में 18 करोड़ 52 लाख 58 हजार 50 हजार हो गई है। उनके पास एक टाटा सफारी, एक रिवाल्वर, मैगजीन व राइफल है। इनके और पत्नी ममता भड़ाना के पास कुल 970 ग्राम सोना है। भड़ाना पर कई केस भी दर्ज हैं।


Post A Comment:
0 comments: