Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

LIST: 4 IAS & 29 HCS officers transferred In Haryana

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
चण्डीगढ़, 11 मार्च- हरियाणा सरकार ने कल देर शाम  चार आईएएस अधिकारियों और 29 एचसीएच अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। 
    अंशज सिंह, निदेशक व विशेष सचिव, औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, निदेशक व विशेष सचिव रोजगार विभाग तथा प्रबन्धन निदेशक, हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ को भिवानी का उपायुक्त लगाया गया है। 
    पंकज, उपायुक्त, भिवानी व चरखी दादरी को औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा रोजगार विभाग का निदेशक व विशेष सचिव तथा हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ का प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया गया है। 
    विजय कुमार सिद्दापा भवीकटि, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए और विशेष अधिकारी एपीजेड, हिसार को चरखी दादरी का उपायुक्त लगाया गया है। 
    पार्थ गुप्ता, उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक), बल्लभगढ़ को नगरनिगम फरीदाबाद का अतिरिक्त आयुक्त लगाया है।्र
    इसी प्रकार, श्री राजेश जोगपाल, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, महेन्द्रगढ़ एट नारनौल को पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए नियुक्त किया गया है।
    हेमा शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, पंचकूला को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अपर-निदेशक (प्रशासन) और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त सचिव निुयक्त किया गया है। 
    मुकुल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी को पर्यटन विभाग का निदेशक व अतिरिक्त सचिव तथा हरियाणा पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया है।
    ऋतु, अपर-निदेशक (प्रशासन), मिड डे मिल तथा मौलिक शिक्षा विभाग और अतिरिक्त सचिव, हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का नियंत्रक और अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। 
    अमरजीत सिंह मान, अपर-निदेशक (प्रशासन), सैकेण्डरी शिक्षा विभाग और विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए और विशेष अधिकारी, एपीजेड, हिसार नियुक्त किया गया है।
    प्रदीप गोदारा, अपर-निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ (नूंह) को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर, पुन्हाना का कार्यभार भी सौंपा गया है। 
    सतपाल, उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर, भिवानी और सम्पदा अधिकारी, हुडा भिवानी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आरटीए, भिवानी के सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। 
    कमलेश कुमार भादू, ओएसडी, कार्यालय आयुक्त गुरुग्राम मण्डल, गुरुग्राम को हैफेड का सचिव लगाया गया है। 
    जग निवास,  उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर, सफीदों को उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर, बहादुरगढ़ लगाया गया है। 
    महावीर प्रसाद, संयुक्त आयुक्त, ओल्ड फरीदाबाद और सम्पदा अधिकारी, हुडा फरीदाबाद को हुडा फरीदाबाद का सम्पदा अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
    मुकेश कुमार, सचिव, नगरनिगम फरीदाबाद को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा एनआईटी, नगरनिगम फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। 
    तिलक राज, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी और संयुक्त सचिव, हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग को हरियाणा का अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी लगाया गया है। 
    अश्विनी मेंगी, अपर-निदेशक (प्रशासन), औद्योगिक प्रशिक्षण तथा विकास एवं पंचायत विभाग ,ग्रामीण विकास को उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर, समालखा लगाया गया है।
    अमनदीप जैन, संयुक्त आयुक्त, नगरनिगम बल्लभगढ़ को उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर, बल्लभगढ़ भी लगाया गया है। 
    उमेद सिंह मोहन, सचिव, आरटीए, महेन्द्रगढ़ एट नारनौल को मुख्य कार्याकारी अधिकारी, जिला परिषद, भिवानी और हिसार लगाया गया है। 
अशोक कुमार बंसल, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), हिसार को आयुक्त, नगरनिगम, हिसार तथा जोनल एडमिनिस्ट्रेटर एचएसएएमबी, हिसार लगाया गया है।
    सतबीर सिंह, सिटी मैजिस्टे्रट, फरीदाबाद को संयुक्त आयुक्त, नगरनिगम ओल्ड फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्य भार सौंपा गया है। 
    वंदना दिसोदिया, सचिव, हैफेड को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), (मिड डे मील) मौलिक  शिक्षा तथा संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा नियुक्त किया गया है।
    देवी लाल सिहाग, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), तोशाम को सिटी मैजिस्ट्रेट फतेहाबाद नियुक्त किया गया है।
    नरेन्द्र पाल मलिक, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), थानेसर को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), पेहोवा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
    आर कुमार, महाप्रबन्धक, हरियाणा रोडवेज, फरीदाबाद को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), बडख़ल नियुक्त किया गया है।
    अमरजीत सिंह, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव आरटीए पंचकूला को मुख्यमंत्री का विशेष कार्याधिकारी लगाया गया है।
    अजय चौपड़ा, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक),पेहोवा को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), तोशाम लगाया गया है।
    गौरव कुमार, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), समालखा को सचिव आरटीए चरखी दादरी नियुक्त किया गया है।
डा० पूजा भारती (नियुक्ति प्रतीक्षा) उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), रादौर होंगी।
परमजीत चहल, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), सिरसा, कालांवाली तथा सम्पदा अधिकारी सिरसा को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), हिसार नियुक्त किया गया है।
सत्यवान सिंह मान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सिरसा तथा फतेहाबाद को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद दादरी और कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झज्जर नियुक्त किया गया है।
अश्विनी कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद दादरी और कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झज्जर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सिरसा तथा फतेहाबाद नियुक्त किया गया है।

भारती भूषण, संयुक्त आयुक्त, नगरनिगम यमुनानगर, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), जगाधरी और रादौर को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक),जगाधरी और संयुक्त आयुक्त, नगरनिगम यमुनानगर लगाया गया है।

मनीषा शर्मा के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: