Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

BREAKING: 1 IAS & 9 HCS officers transferred in Haryana

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
चण्डीगढ़, 3 दिसंबर - हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस तथा 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
    फिरोजपुर झिरका के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) अनीष यादव को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पुन्हाना का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया है।
    फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त तथा उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर जितेन्द्र कुमार-1 को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा बडख़ल का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर नियुक्त किया है।

    करनाल के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर योगेश कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा घरोंडा का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर नियुक्त किया है।
अम्बाला के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर सुभाष चन्द्र सिहाग को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अम्बाला कैंट का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर नियुक्त किया है।
बहादुरगढ़ के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) मनीषा शर्मा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा बादली का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
दादरी के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) बिजेन्द्र हुड्डा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा बाढड़ा का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

नरवाना के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) डा० किरण सिंह अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा उचाना का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।
सिरसा के सम्पदा अधिकारी, हुडा और उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) परमजीत चहल को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा कालांवाली का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
यमुनानगर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, नगराधीश और जगाधरी के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) भारत भूषण को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा रादौर का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।
हांसी के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) अनिल नागर को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा नारनौंद का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: