Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही “स्वच्छ हरियाणा – स्वच्छ फरीदाबाद” का लक्ष्य होगा साकार : DC

DC-VIKRAM-SINGH-FARIDABAD
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

DC-VIKRAM-SINGH-FARIDABAD

फरीदाबाद, 30 अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 11-सप्ताहीय “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत आज फरीदाबाद जिले में उद्योगों एवं अधिकारियों के सहयोग से विभिन्न वार्डों में प्रातः 11 से 1 बजे तक विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने इस अभियान को प्रदेश की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करें और अधिक से अधिक जनभागीदारी को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि अभियान 11 सप्ताह तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने सभी जिलावासियों से आह्वान किया कि वे “स्वच्छ हरियाणा- स्वच्छ फरीदाबाद”  के निर्माण में अपना योगदान दें।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों का सहयोग ही स्वच्छता को स्थायी बना सकता है। हर व्यक्ति यदि अपने घर, गली और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प ले, कचरे को निर्धारित स्थान पर डाले और प्लास्टिक व गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग करे तो सफाई अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक न केवल स्वयं स्वच्छता का पालन करें बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें। बच्चों और युवाओं को इस अभियान से जोड़कर समाज में स्वच्छता की आदत विकसित करना जरूरी है।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के लिए रविवार 31 अगस्त को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पूरे जिले में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए, एनजीओ, बाजार संघ, धार्मिक स्थल, अस्पताल एवं सामाजिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता के बिना स्वच्छता का लक्ष्य अधूरा है, इसलिए सभी संगठनों और नागरिकों से अपील है कि वे मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और स्वच्छ फरीदाबाद के संकल्प को साकार करें।

डीसी विक्रम सिंह के नेतृत्त्व में अभियान की शुरुआत मथुरा रोड स्थित एस्कॉर्ट्स कुबोटा अजरोंदा प्लांट के सहयोग से मथुरा रोड और आसपास के क्षेत्रों की सफाई के साथ की गई। इस अवसर पर एडीसी सतबीर मान भी उपस्थित रहे।

इस अभियान के अंतर्गत जिला फरीदाबाद के सभी 46 वार्डों में नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में उद्योगों, संस्थानों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई ड्राइव चलाए गए। अधिकारियों की टीमों ने सड़क, गली, पार्क एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई सुनिश्चित की तथा स्थानीय निवासियों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व के प्रति जागरूक किया।

डीसी विक्रम सिंह ने सभी जन प्रतिनिधियों, उद्योग प्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों और वालंटियर्स का अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इस सामूहिक प्रयास से फरीदाबाद को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का सपना साकार होगा।

जिला फरीदाबाद में इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में व्यापक सफाई कार्य किए गए। वार्ड 1 में  मयंक भारद्वाज एसडीएम बल्लभगढ़ के निर्देशन में आरएस टेक्नोलॉजीज के सहयोग से राजीव कॉलोनी सेक्टर 58 में सफाई अभियान चलाया गया। इसी के साथ वार्ड 2 में  त्रिलोक चंद एसडीएम बड़खल के नेतृत्व में हनुमान मंदिर रोड से लेबर चौक मार्किट रोड और सेक्टर 56 फ्लावर से ईदगाह तक सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड 3 में परमिंदर सिंह डिप्टी सीईओ जिला परिषद के मार्गदर्शन में मुजेसर रोड राजीव कॉलोनी फरीदाबाद में सफाई की गई। वार्ड 4 में आर.ए. गौतम एक्सईएन हाउसिंग बोर्ड फरीदाबाद के नेतृत्व में सेक्टर 22 और 23 चौक पर सफाई कार्य संपन्न हुए। वार्ड 5 में  गजेंद्र सिंह एचसीएस जॉइंट कमिश्नर फरीदाबाद के निर्देशन में पुलिस चौकी रोड संजय कॉलोनी सेक्टर 23 पर सफाई ड्राइव आयोजित हुई। वार्ड 6 में पर्वीन गोथवाल एक्सईएन पंचायती राज फरीदाबादके नेतृत्व में बूस्टिंग स्टेशन पर्वतीय कॉलोनी में सफाई की गई। वार्ड 7 में देवेंद्र पाल एसटीपी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में कम्बोज इंडस्ट्रीज के सहयोग से 55 फीट रोड गाजिपुर से सोहना रोड पर सफाई अभियान आयोजित हुआ। वार्ड 8 में  यजन चौधरी डीटीपी (ई) फरीदाबाद के नेतृत्व में सुंदर कॉलोनी में लघु उद्योगों के सहयोग से सफाई की गई। वार्ड 9 में मनीष डीटीपी (पी) फरीदाबाद के निर्देशन में सारण तालाब रोड के पास माइक्रो एंटरप्राइजेज के सहयोग से सफाई की गई। वार्ड 10 में   जीतेंद्र जोशी जेसी एमसी एनाईटी जोन द्वारा डाबुआ कॉलोनी में छोटे स्केल वर्कशॉप्स के सहयोग से सफाई अभियान की शुरुवात हुई। वार्ड 11 में   विजय पाल यादव एएमसी फरीदाबाद के नेतृत्व में डाबुआ स्कूल के पास छोटे स्केल वर्कशॉप्स के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड 12 में   विकास डीआरओ फरीदाबाद के मार्गदर्शन में विद्या निकेतन स्कूल के पास सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड 13 में  परदीप कुमार डीडीपीओ फरीदाबाद के नेतृत्व में एनआईटी 1-2 चौक पर सफाई ड्राइव शुरू की गई। वार्ड 14 में सुरत सिंह मलिक डीईटीसी ईस्ट फरीदाबाद के निर्देशन में इंदिरा कॉलोनी में सफाई ड्राइव शुरू की गई। वार्ड 15 में डॉ. गौरव अंतिल एसीएमसी फरीदाबाद के नेतृत्व में  अमृत जल, एनएच-5, सीपी-8 नई एनआईटी, ओपोजिट आईडीबीआई बैंक, रेलवे रोड पर सफाई की गई। वार्ड 16 में  जीतेंद्र जोशी के मार्गदर्शन में मुल्ला होटल के पास वर्कशॉप्स पर सफाई अभियान आयोजित हुआ। वार्ड 17 में   शिखा सीईओ जिला परिषद फरीदाबाद के निर्देशन में इंडस्ट्रियल एरिया कारखाना बाग़ पर सफाई की गई। वार्ड 18 में  एकता चोपड़ा एडिशनल सीईओ एफएमडीए फरीदाबाद के नेतृत्व में पटेल चौक स्थित उद्योग क्षेत्र में सफाई की गई।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: