Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

नवीन जयहिंद ने हरियाणा के पुलिसकर्मियों की इन मांगों को उठाया, पूरी हुई मांगें

naveen-jaihind-rohtak-haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

naveen-jaihind-rohtak-haryana

जयहिन्द सेना प्रमुख नवीन जयहिन्द पिछले काफी दिनो से  हरियाणा पुलिस कर्मचारियों व हरियाणा पुलिस की रूकी भर्तियों को लेकर आवाज उठा रहे है व प्रदर्शन भी कर चुके है।  आज फिर उन्होंने हरियाणा पुलिस के चल रहे ट्विटर ट्रेंड का समर्थन किया और ट्विट किये |जयहिंद द्वारा उठाई जा रही पुलिस कर्मचारियों की मांगो का सरकार पर असर भी हुआ जिसके चलते हरियाणा पुलिस कर्मियों की एक और मांग पूरी हुई |

हरियाणा पुलिस कर्मचारियों के लिए जयहिंद द्वारा उठाई गई मांगों में जिला पुलिस कर्मचारियों की राशन मनी बढ़ाकर 600 रु से 1500 रु कर दी वही एचएपी/आईआरबी के जवानों के लिए 840 रु से बढ़ाकर 2100 रु राशन मनी कर दी जिसका पत्र जारी हो चुका हैं जो अप्रैल से ही मिलना शुरू हो जाएगा |

हरियाणा पुलिसकर्मियों की प्रमुख मांगें जो नवीन जयहिंद ने उठाई -

1. पुलिस की ड्यूटी  24 घंटे की जगह 8 घंटे की जाए ताकि पुलिस कर्मचारी भी अपने परिवार को समय दे सके

2. हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर की जाए और बेसिक पे 35400 लागू की जाए

3. हरियाणा पुलिस के कर्मचारी अपराधियो को पकड़ने के लिए हमेशा अपनी जिंदगी और मौत दाव पर लगाए रहते हैं इसलिए रिस्क एलाउंस 10 हजार रु किया जाए

4. पुलिस कर्मचारियों को दिया जाने वाला 20 दिनो का ट्रेवलिंग एलाउंस (टीए) स्थाई रूप से सैलरी के साथ जोड़ा जाए ताकि कागज कार्यवाही का झंझट दूर हो

5. वर्तमान महगाई को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों को दिया जाने वाला भत्ता  600 रु से बढ़ाकर 4000 रु किया जाए

5. कर्मचारियों को दी जाने वाली छुट्टियों का तरीका सरल होना चाहिए ताकि पुलिस कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए धक्के ना खाने पड़े

6. पुलिस कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैशलेश सुविधा जल्द से जल्द लागू की जाए

आज सरकार ने हरियाणा पुलिस की एक मांग डाइट भत्ते को बढ़ा कर नया तोफहा दिया | इस पहले भी हरियाणा पुलिस को मिलने वाले वर्दी भत्ते और यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की थी |

जयहिंद ने हरियाणा पुलिस कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा  कि प्रदेश सरकार हरियाणा पुलिस कर्मियों से किये अपने वादों को पूरा करे। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने का वादा किया था|

जयहिंद ने कहा कि सरकार ये सराहनीय कदम है जो प्रदेश की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों के भत्ते बढ़ाये जा रहे है | उम्मीद है कि सरकार पुलिसकर्मियों की बाकी मांगे भी जल्द पूरी करेगी | नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डीजीपी शत्रुजीत कपूर के नेत्रत्व में पुलिसकर्मियों को एक और तोहफा मिला जिसका वे स्वागत करते है |

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana-news

Rohtak News

Post A Comment:

0 comments: