नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने निगम आयुक्त को हठधर्मिता त्याग कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की सलाह देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रशासन ने कर्मचारियों के आंदोलन को नजरअंदाज करने का प्रयास किया तो इसका नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा मुंहतोड़ जवाब देगा श्री शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद के कर्मचारी अकेले नहीं उनके साथ हरियाणा प्रदेश के अन्य 10 नगर निगमों 22 नगर परिषद एवं सात नगर पालिकाओं 89 दमकल केंद्रों के कर्मचारी साथ हैं उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा की निगमायुक्त ने यूनियन के साथ मीटिंग का समय 24 मई को तय किया था जिसको रद्द कर दिया गया निगम आयुक्त के इस व्यवहार से निगम प्रशासन के प्रति कर्मचारियों में गुस्सा और बढ़ रहा है और निकट भविष्य में आंदोलन और तेज होने की संभावनाएं प्रबल हो गई है यह आरोप आज नगर निगम कर्मचारियों के पिछले कई हफ़्तों से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री शास्त्री ने निगम प्रशासन पर ये आरोप लगाए।
शास्त्री ने कहा कि यहां के स्थानीय सांसद व विधायको को कर्मचारी अपनी मांगों का मांग पत्र दे चुके हैं जिस पर उन्होंने सरकार व निगम प्रशासन से बात कर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मांगों का समाधान नहीं किया गया है।
शास्त्री ने कहा की अब सांसद व सभी विधायकों कर्मचारियों की मांगो के प्रति अपना रुख स्पष्ट करते हुए जवाब दें, की पुरानी पेंशन बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सहित नए पद सृजित करने, डिमिनेशन काडर से पदों को बाहर करने छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को डुयूटी पर बहाल करने व अन्य न्याय उचित मांगों पर उनका रूख क्या है।
आज के विरोध सभा एवं प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता राज्य महिला सब कमेटी के सदस्य सुरेश ललिता, शकुंतला, कमलेश, राजवती, माया, नीतू रोशनी तथा राकेश चंडालिया श्रीपाल मौर्य, दर्शन सोया रघुवीर चौटाला महेंद्र कुड़िया गजेंद्र मंझावली सुदेश कुमार राजकुमार डब्गोहर, साजन खांडिया, शिव कुमार शहाबुदीन,मनोज शर्मा, रामरतन, अजयशास्त्री, रणजीत सुक्ला, आदि भी शामिल थे।
Post A Comment:
0 comments: