Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

धनकड़ को विद्रोही का जबाब, सावन के अंधे को हमेशा हरा-हरा ही दिखता है

Bharat-Jodo-Yatra-Vidrohi
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 27 दिसम्बर 2022- स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने सोमवार को रेवाडी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड की भारत जोडो यात्रा, किसानों, कांग्रेस, विकास पर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह सावन के  अंधे को हरा ही हरा नजर आता है, उसी तरह सत्ता अहंकार में चूर धनखड जी को भी हरा ही हरा नजर आ रहा है और सत्ता मद में चूर होकर वे असंगत टिप्पणियां कर रहे है। 

विद्रोही ने भाजपा से सवाल पूछा कि यदि भारत जोडो यात्रा का हरियाणा व देश की राजनीति पर कोई फर्क नही पडता है और राहुल गांधी प्रभावहीन नेता है तो मोदी से लेकर हर छोटा-बडा भाजपाई-संघी राहुल गांधी व भारत जोडो यात्रा पर असंगत टिप्पणियां व दुष्प्रचार करके अपनी भडास क्यों निकाल रहे है। भाजपा में यदि बौखलाहट नही है तो कोरोना पर राजनीति करके भारत जोडो यात्रा को रोकने, बदनाम करने का सत्ता दुरूपयोग से कुप्रयास क्यों हो रहा है? हरियाणा में सत्ता दुरूपयोग से भारत जोडो यात्रा के प्रथम चरण में मेवात से फरीदाबाद तक प्रशासन व पुलिस ने अडेंगेबाजी क्यों की? विद्रोही ने कहा कि औमप्रकाश धनखड़ बेशर्मी से असत्य बोल रहे है कि भारत जोडो यात्रा में कोरोना संक्रमित लोग मिले। कौन मिला, कहां मिला यह सवाल पूछने पर भाजपाई-संघी दुम दबाकर भाग जाते है। हिमाचल सीएम सुखविन्दर सुक्खी जी के कोरोना संक्रमित होने के बहाने भारत जोडो यात्रा को बदनाम करने वाले संघी बताये कि 16 दिसम्बर को सुखविन्दर सिंह सुक्खी भारत जोडो यात्रा में पहली बार गए व 17 दिसम्बर को टेस्ट में कैसे कोरोना पोजेटिव हो गए? वहीं यदि हरियाणा में किसानों में रोष नही है और भाजपा सरकरा उनसे किये वादों से मुकर नही रही है तो किसान बार-बार धरना-प्रदर्शन, आंदोलन क्यों कर रहे है?

विद्रोही ने पूछा कि यदि प्रदेश में इतना ही भारी विकास हो रहा है तो अहीरवाल-दक्षिणी हरियाणा में विकास प्रोजेक्ट पिछले 8 सालों से पूरे क्यों नही हो रहे? कथित विकास कार्यो में इतनी घटिया साग्रमी क्यों लग रही है कि वे एक साल में खस्ता हो रहे है? प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद दो दर्जन से ज्यादा घोटाला हुए, लेकिन किसी घोटालेबाज को विगत 8 सालों में दंड क्यों नही मिला? सत्ता दुरूपयोग से संघीयों के भ्रष्टाचार को क्यों दबाया जा रहा है? भाजपा इतनी ही हरियाणा मेें लोकप्रिय है और कांग्रेस कही नही है तो 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 40 सीटे क्यों मिली और कहीं न दिखने वाली कांग्रेस को 31 सीटे क्यों मिली? औमप्रकाश धनखड़ सहित भाजपा खट्टर सरकार के दस मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव क्यों हारे? विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से भाजपाई-संघीयों में भारी बौखलाहट व हताशा है और उन्हे साफ दिख रहा है कि 2024 में भाजपा की सत्ता से विदाई हो रही है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है। इस कटु सत्य को देखकर ही भाजपा नेता, व्यर्थ का स्यापा करके रोज अपनी भडास निकालते रहते है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: