Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

जल्द बनाओ संगठन वरना स्वीकार करो इस्तीफा

Haryana-Congress-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद हरियाणा सहित कई राज्यों में अन्य पार्टियों में खलबली मची हुई है। हरियाणा कांग्रेस में घमासान अब और बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से अफवाहें चल रहीं हैं कि प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी के पास अपना इस्तीफा भेज दिया है। सूत्रों द्वारा जानकारी मिल रही है कि प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाक़ात की थी और कहा था कि प्रदेश में जल्द संगठन का विस्तार किया जाए वरना उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए। उनके इस्तीफे की चर्चाएं पूरे प्रदेश में सुर्खियां बनीं हुई हैं तो कल ही अफवाह उड़ी की दीपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा रहा है। 

आपको बता दें कि 4 सितंबर, 2019 को डॉ़ अशोक तंवर को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी थी। ढाई साल हो गए। अब तक संगठन नहीं बना। उसके पहले तंवर के कार्यकाल में भी कांग्रेस बिना संगठन के थी। इन्ही वजहों से कांग्रेस को चुनावों में नुक्सान उठाना पड़ा। अब पंजाब का हाल देख कांग्रेसी परेशान हैं और जल्द संगठन का विस्तार चाहते हैं। पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष के बदलने के बाद माना जा रहा है कि हरियाणा में भी बदलाव हो सकता है। 

पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी लगभग दो दर्जन विधायक काफी पहले से संगठन में फेरबदल की मांग कर रहे हैं। पिछले साल 20 से ज्यादा विधायक कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के सामने ये मांग उठा चुके हैं। अब कांग्रेस हाईकमान क्या फैसला लेता है ये तो समय ही बताएगा वैसे अब प्रदेश में कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने ब्लाक और वार्ड स्तर पर भी संगठन का गठन करने लगी है जबकि कांग्रेस के पास जिला अध्यक्ष तक नहीं हैं और भाजपा की बात करें तो भाजपा के पास एक-एक जिले में कई-कई जिला अध्यक्ष हैं। कोई किसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष तो कोई किसी मोर्चा का। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: