Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पंजाब से चले AAP के तूफ़ान ने हरियाणा में मचाई खलबली, सैलजा ने इस्तीफ़ा भेजा, BJP भी बचाव के मूड में

Haryana-Breaking-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- पंजाब से चला आम आदमी पार्टी का तूफ़ान धीरे-धीरे हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा अपने सैनिकों को हर तरीके से तैयार कर रही है कि इस तूफ़ान को कैसे रोका जाए। पार्टी के बड़े नेता भी प्रयास कर रहे हैं कि ये तूफ़ान हरियाणा में किसी भी हालात में न प्रवेश करने पाए तो वहीं हरियाणा कांग्रेस में भी खलबली मच गई है। पंजाब में जिस तरह हाल में कांग्रेस ने नया अध्यक्ष नियुक्त किया अब हरियाणा में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। सूत्रों द्वारा जानकारी मिल रही है कि  हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने अपने पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव सोनिया गांधी को एक दिन पहले दे  दिया है। 

अब हाईकमान क्या फैसला लेता है जल्द पता चल जाएगा। वैसे हरियाणा में हुड्डा खेमा लगातार दबाव बना रहा है कि हरियाणा कांग्रेस में बदलाव किया जाए वरना आम आदमी पार्टी का तूफ़ान हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा और फिर बचना मुश्किल होगा। अभी से देखा जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ बड़े  तो सैकड़ों छोटे नेता आम आदमी पार्टी के पाले में भागने लगे हैं। अगर कांग्रेस न सम्भली तो कई और कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी के पाले में जा सकते हैं। 
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ कांग्रेस हाईकमान विवाद निपटाने के प्रयास में है। अगर सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया तो क्या नफा नुक्सान होगा इस पर मनन चल रहा है। अगर उन्हें हटाया गया तो कौन का अच्छा पद देकर उन्हें खुश किया जा सकता है इस पर भी मनन चल रहा है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: