नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में सपा भाजपा तो पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में टक्कर बताई जा रही है। आम आदमी पार्टी ने कल सांसद भगवंत मान को सीएम का उम्मीदवार घोषित किया और भगवंत मान अब कांग्रेस में टूट-फुट की बात कर रहे हैं।
कल ही आप को एक और मुद्दा मिल गया जब मुख्य्मंत्री चरणजीत चन्नी के करीबी रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी सहित 10 अन्य जगहों पर ईडी ने छापेमारी की। ईडी ने चन्नी के एक रिश्तेदार से जुड़े परिसर से चार करोड़ रुपये सहित छह करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। कुल छह करोड़ रुपये की नकदी में से लगभग चार करोड़ रुपये चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह उर्फ हनी के लुधियाना परिसर से जब्त किए गए हैं।
अब इस मुद्दे को आम आदमी पार्टी जमकर भुना रही है। सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता सीएम चन्नी को घेर रहे हैं। जब छापेमारी शुरू हुई तो कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू किया लेकिन जब इतनी नकदी बरामद हुई तो कांग्रेसी नेता भी हैरान रह गए। कोई खास बयान नहीं आया। देखें आम आदमी पार्टी के नेताओं के ट्वीट
आम जनता की आँखे फट जाए इसे देख कर। ये पैसा चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के घर से कैश मिला है। अभी तक 6 करोड़ गिना जा चुका है। आगे गिनती जारी है। ये पैसा पंजाब की जनता का है। इसे लूट कर चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना और अपने परिवार के सदस्यों का घर भर लिया। पंजाब की जनता माफ नही करेगी! pic.twitter.com/HaNvsEJHhi
— Vinay Mishra (MLA-Dwarka) (@vinaymishra_aap) January 18, 2022
पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह के ड्राइवर के अकॉउंट में 106 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। रसोइये के अकॉउंट में 25 करोड़ हुए। आज चन्नी के भतीजे के घर से मिला 6 करोड़। सोचिये ये तो वो पैसा है जो "ओवरफ्लो" हो कर बाहर आया है। बाकी गटके कितने होंगे, ये आप हम और आम जनता सोच भी नही सकते!
— MLA Naresh Balyan (@AAPNareshBalyan) January 18, 2022
Post A Comment:
0 comments: