Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हठधर्मिता छोडकर कर्मचारियों से किए गए वायदों को पूरा करे सरकार- बलबीर सिंह

Sarv-Karmchari-sangh-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद, 25 अगस्त : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पिछले 2 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर देर सायं हड़ताल से उठाया।

नगर निगम फरीदाबाद के 51 कर्मचारी  आज भी सुबह 9 बजे से नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान गुरचरण खाडिय़ा की अध्यक्षता में विरोध सभा का भी आयोजन किया। सभा का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनन्द ढकोलिया ने किया। इस सभा में विशेष रुप से जिला सर्व कर्मचारी संघ की जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर तथा नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला सचिव नानक चंद खैरालिया भी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान गुरुचरण खांडिया व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा की हरियाणा सरकार हठधर्मिता छोडकर कर्मचारियों से किए गए वायदों को पूरा करे। श्री खांडिया ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि सरकार कुंभकरण की नींद से जागे ओर कर्मचारियों की मांगों पर बैठकर बातचीत कर समाधान करें। अन्यथा प्रदेश के पालिकाओं, परिषदो एवं नगर निगमो के कर्मचारी 27 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगें तथा 12 सितम्बर को करनाल स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को को याद दिलाया कि 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को कर्मचारियों की न्यायोचित मांग कोरोना से मौत होने पर मृतक कर्मचारी के आश्रित को नौकरी एवं 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, सफाई कर्मचारियों, सीवर मैनो तथा फायर कर्मचारियों सहित सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का ठेका समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, नये पद सृजित कर नियमित भर्ती करने सहित दर्जनों मांगो पर सहमति जताई थी और मुख्यमंत्री से कर्मचारियों का वकील बनकर पैरवी करने का भी आश्वासन दिया था लेकिन 1 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मानी गई मांगों के पत्र सरकार ने जारी नहीं किये है, इसलिए पालिका, परिषद व निगमों के कर्मचारी सरकार की वादाखिलाफी, हठधर्मिता एवं वार्ता हीनता के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर है। यदि सरकार ने प्रदेश भर में दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल से सबक नहीं लिया तो पालिका, परिषद एवं निगमो के कर्मचारी निकट भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

आज की भूख हड़ताल में अन्य के अलावा कर्मी नेता सोमपाल झिझोटिया, जितेन्द्र छाबडा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के फरीदाबाद ब्लॉक के नेता दर्शन सिंह सोया, रघुवीर चौटाला, विजय चावला, मनोज बालगुहेर, मुकेश बेनीवाल, सुरेश, रविन्दर टांक, खजान, आजाद कजानिया, सत्तो देवी, शकुन्तला, विनोद उज्जीनवाल, ललित चिंडालिया, नरेंद्र, सुरेश, गिर्राज आदि के अलावा 51 कर्मचारियों ने भाग लिया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: