Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

गणतंत्र दिवस - हरियाणा के इन 14 पुलिस अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Haryana-Police-report
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़, 25 जनवरी- गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा, श्री नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी श्री संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में अंग्रेज सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौल, अरुण देसवाल सब-इंस्पेक्टर 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार एसआई रोहतक, कुलविंदर कौर लेडी एसआई स्टेट क्राइम ब्रांच, हरदेव सिंह ईएसआई पुलिस हेडक्वार्टर, जोगिंदर सिंह एएसआई हरियाणा पावर यूटिलिटी, अमित कुमार एएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो, परवीन कुमार एएसआई चरखी दादरी, दीपक कुमार एएसआई करनाल, दीदार सिंह एएसआई पंचकूला, हरीश कुमार एसआई पंचकूला और जोगिंदर सिंह ईएसआई अंबाला शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा,  मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: