नई दिल्ली- किसान आंदोलन को डेढ़ महीने हो रहे हैं और आज सरकार और किसान नेताओं में फिर बातचीत होनी है। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार एक तरफ तो हमसे बातचीत कर रही है दूसरी तरफ किसान पंचायत का आयोजन कर रही है जिसे देख लग रहा है कि बातचीत का ढोंग किया जा रहा है। भारतीय किसान युनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का कहना है कि हरियाणा के मुख्य्मंत्री की 10 जनवरी के किसान पंचायत का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पंचायत का जबरजस्त विरोध किया जाएगा।
चढूनी के कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा किकरनाल घरौंदा हलके में किसान पंचायत में खट्टर की मरोड़ निकाल दें। आज घरोंदा टोल टैक्स पर किसानों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने पानीपत और करनाल के लोगों को इस बैठक में भाग लेने को कहा है।
कल सुबह 10 बजे करनाल व पानीपत जिले के सभी साथी घरौंडा टोल पर मुख्यमंत्री के 10 जनवरी के गांव कैमला हलका घरौंडा में "किसान महापंचायत" प्रोग्राम के विरोध में जो पंचायत रखी गई है उस में हजारों की संख्या में पहुंचे मुख्यमंत्री का यह प्रोग्राम नहीं होने देना - @GurnamsinghBku pic.twitter.com/nQmHS6jyeq
— भारतिय किसान यूनियन चढुनी (@BKU_Charhuni) January 7, 2021
Post A Comment:
0 comments: