Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

लगातार बढ़ता जा रहा है आंदोलनकारी किसानो की मौतों का आंकड़ा, पटियाला के पाला सिंह नहीं रहे

Kisan-Andolan-India-21-day
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- दिल्ली का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुँचने लगा है और आज दिन  में भी लोग सर्दी से कांपते दिखे ऐसे में दिल्ली की कई सीमाओं  पर खुले आसमान में 21 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों का हाल बेहाल होता जा रहा है। अब हर रोज किसानों की जान जा रही है। आज सिंध बार्डर पर एक संत ने खुद को गोली मार ली तो पटियाला के रहने वाले 55 वर्षीय किसान पाला सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 

पाला सिंह कई दिनों से बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे थे। अब तक इस आंदोलन में 17 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस का कहना है कि किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए भाजपा SYL का ढोंग करने जा रही है और उपवास कार्यक्रम इसी ढोंग का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में तीखी तकरार देखने को मिल सकती है। 


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: