Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फ़्रांस हमले को सही बताने वाले मुनव्वर राना को कहा जा रहा है शायर के नाम पर कलंक, आतंकियों का समर्थक 

Rana-Munauuar-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- फ्रांस  हमले को सही बताकर देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना  सोशल मीडिया पर लताड़े जा रहे हैं।  कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने अंदर का जहर बाहर निकाल दिया है। उन्हें शायर के नाम पर कलंक और आतंकवादियों का समर्थक कहा जा रहा है। उनका विवादित बयान देश के अधिकतर लोग पचा रही पा रहे हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा किसी को इतना मजबूर न करो कि वो कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए। 

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए फ़्रांस में ऐसा कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों बरस से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा राफेल के लिए पीएम फ़्रांस का साथ दे रहे हैं। 

लोगो का कहना है कि भारत में तमाम लोग कई बार देवी देवताओं के कार्टून बनाये लेकिन फ़्रांस की तरह कार्टून बनाने वाले की कभी हत्या नहीं की गई। आपको बता दें कि पिछले दिनों फ्रांस में एक टीचर ने क्लास के अंदर पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था। इसके बाद एक स्टूडेंट ने उस टीचर का कत्ल कर दिया था। बाद में उस स्टूडेंट को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। फ़्रांस के राष्ट्रपति ने इसे इस्लामिक आतंकवाद बताया जिसके बाद भारत में भी कई जगह फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन हुए जबकि भारत सरकार फ्रांस के साथ खड़ी है। देखें राणा के बारे में लोगो की क्या राय है 




फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: