Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

नगर निगमों के कामकाज से विज नाखुश, पानीपत के निगम आयुक्त सस्पेंड

Panipat-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़- शहरी निकाय मंत्री अनिल विज नगर निगम आयुक्तों के कामकाज से खफा हैं और यही वजह है कि कल उन्होंने पानीपत निगम आयुक्त को मुख्य सचिव से सस्पेंड करने को कहा है । बताया जा रहा है कि पानीपत के निगम आयुक्त बकाया पैसों की रिकवरी करने में लापरवाही बरत रहे थे। पानीपत नगर निगम ने इस वर्ष बकाया 139 करोड़ में से सिर्फ 9 करोड़ रूपये की ही रिकवरी की थी जबकि पिछले वर्ष 121 करोड़ का लक्ष्य था और 59 करोड़ की रिकवरी हुई थी। 

विज ने कहा है कि नगर निगम अपना खर्च खुद चलाएं। अपनी कमाई का जरिया बढ़ाएं। आपको बता दें कि प्रदेश के तमाम नगर निगम खुद को कंगाल बताते हैं। सरकार पर निर्भर रहते हैं। अपने कर्मचारियों की पगार तक समय पर नहीं दे पाते है। कर्मचारी मुख्यालय पर कई-कई दिनों तक सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हैं जिससे सरकार की भी फजीहत होती है। इसी वजह से विज ने ये बड़ा ऐक्शन लिया है। 


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: