Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद को मिल गए OP Singh के रूप में दबंग CP, अब चैन की नींद सोएं जिले के लोग

op-singh-cp-Faridabad-sps
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद- शहर को कई वर्षों बाद एक दबंग पुलिस चीफ मिले हैं। ओपी सिंह जिनके आने के बाद से ही फरीदाबाद के बदमाशों, काले कारोबारियों और अन्य तरह के गलत काम करने वालों की नींद उड़ चुकी है। शहर के सट्टा माफिया, जुआ माफिया, शराब माफिया ओपी सिंह के आने के बाद से ही ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। पहले भी हमने हरियाणा अब तक के पाठकों को बताया था। आज की बात करें तो अब हर हिस्ट्री शीटर हर 15 दिन में थाने में हाजिरी लगाएगा। 

फरीदाबाद में कुल 259 हिस्ट्री शीटर हैं जिसमें से पिछले दो महीने में 45 अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की हिस्ट्री शीट खोली गई है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की खोली जाएगी पर्सनल फाइल, इन सभी पर कड़ी नजर रखी जाएगी। लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग करने वालों को भेजा जायेगा जेल, लाइसेंस किया जायेगा रद्द। पिछले 3 दिन मे लाईसेंसी हथियार का दरुपयोग करने वाले 2 आगेपीयो को जेल भेजा गया है। 


फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर  ओ पी सिंह ने आज अपने ऑफिस सेक्टर 21C में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशानुसार अधिकारियों को प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के मद्देनजर अपने-अपने इलाका में अच्छे मास्क पहनकर क्षेत्र मे जाने  के निर्देश दिए और कहा कि घरों से बाहर लोगों का मास्क पहनना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मास्क के अधिक से अधिक चालान किए जाएँ।

नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों के उत्तम कार्य करने हेतु नम्रता पूर्वक उनका मार्गदर्शन किया जाना चाहिए। समय-समय पर पुलिस कर्मियों का कोरोना टैस्ट करवाए जाने बारे व स्वास्थय विभाग द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना के निर्देश दिए गए। 

इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  द्वारा अभियोगों में शीघ्र अनुसंधान कार्य पूर्ण करने उपरांत चालान न्यायालय में समायत हेतु भेजने बारे निर्देश दिए गए तथा साथ ही उन्होने कहा कि एन॰डी॰पी॰एस॰ व आर्मस एक्ट के तहत अपराध करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अधिक से अधिक अभियोग अंकित किए जाएँ। सी॰एम॰विंडो, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, ऑनलाइन या अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निपटारा 15 दिन के अंदर-अंदर किए जाने के निर्देश दिए गए।

समाज में बुराई फैलाने वाले लोगों की सूची बनाने, थाना के इलाके में पुरानी दुश्मनी आदि के चलते होने वाले अपराधों की रोकथाम करने, थानों में आदतन अपराधियों की हिस्ट्री सीट व पर्सनल फाइल खोलने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी को निर्देश दिए की अपने एरिया के हिस्ट्री शीटर पर नजर रखें। अपने एरिया हिस्ट्री शीटर से हर 15 दिन में अपने एरिया के थाने में हाजरी लगवाएँ। 

फरीदाबाद पुलिस स्टेशन के एरिया में बुरा प्रभाव (व्यक्तित्व) रखने वाले व्यक्तियों की सूची इस प्रकार है 


थाना पुराने हिस्ट्री शिटर व नए हिस्ट्री शीटर 

थाना-        पुराने  -  नए

सेन्ट्रल             6 -   1

सराय ख्वाजा    2 -    2

सेक्टर 31      7 -    0

ओल्ड            24-   4

भुपानी            2-     4

NIT              10-    1

कोतवाली       15 -   2

सूरजकुंड        18-   0

सारन             12-    0

सेक्टर 58        2 -    0

SGM नगर     20-   0 

मुजेसर           21-  1

सिटी ब.गढ     11-  1

सदर ब.गढ     12-    3 

सेक्टर 8          8-    6

तिगांव            7-    2

छांयसा            8-    4

खेड़ीपुल         5-    3

पल्ला              5 -    0 

धोज               10-  1

आदर्श नगर     1-    3

सेक्टर 17        2-    1

डबुआ             2-    2

बीपीटीपी         4-    4


उन्होंने कहा की चोरी के वहानो की तलाश के लिए जीपनैट का इस्तेमाल करे। थाने के सदिंग्ध व्यक्तियो पर कड़ी नजर रखे। पुलिस कमिश्ननर ने पुलिस कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रोफेशनल कार्य करके अपने थाने को आर्दश थाना बनाऐ।जिस थाने का काम बेहतर होगा उसको इनाम मिलेगा।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: