Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

इंस्पेक्टर विमल और इंस्पेक्टर संदीप मोर ने मिलकर फरीदाबाद के 2 बड़े इनामी बदमाशों को दबोचा 

Two-Criminal-Arrested-in-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद- एक बड़े हत्याकांड को सुलझाने में और 5 लाख के इनामी बदमाश को पकड़वाने में अहम् भूमिका निभाने वाले शहर के दो युवा इन्स्पेटरों  ने मिलकर अब 2 इनामी मोस्टवांटेड बदमाशों को दबोचा है। 
क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 के प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार और साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर ने मिलकर  रोहित व् आरोपी विक्की को दबोचा है जिन पर  50000 व् 50000 का इनाम था। 

पुलिस  कमीश्नर साहब के आदेशों व डीसीपी क्राइम  व एसीपी क्राइम साहब के निर्देशानुसार चलते हुए दोनों इंस्पेक्टरों को ये सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 व साइबर सेल की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन किया था और  संयुक्त ऑपरेशन में साइबर सेल प्रभारी की अहम् भूमिका थी। 
पुलिस के मुताबिक़ दोनों बदमाशो विक्की व रोहित ने अपने साथी कुलभूषण उर्फ कुल्लू के साथ मिलकर  अन्नी निवासी भैंसरवाली की हत्या की थी। थाना बी.पी.टी.पी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 24.02.20 को अन्नी निवासी भैन्स्राव्ली की हत्या हुई थी 

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
   दिनांक 27.09.2020 को क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 प्रभारी व् साइबर सेल प्रभारी को सूचना मिली कि फरीदाबाद पुलिस के दो मोस्ट वांटेड दिल्ली वजीराबाद क्षेत्र में रह ह है जो सूचना पर काम करते हुए क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 इंचार्ज व साइबर सेल इंचार्ज की सयुक्त टीम ने फरीदाबाद पुलिस के मोस्ट वांटेड इनामी बदमाशो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है | आरोपी बदमाश कई सालो से पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए अलग अलग जगहों पर फरारी काट रहे थे जिनको दिनांक 28.09.2020 को गिरफ्तार किया गया है |

गिरफ्तार शुदा आरोपी :- 
1.रोहित पुत्र गिर्राज निवासी गाँव नचोली फरीदाबाद |

आरोपी रोहित पर दर्ज मुकदमे :- 
1.मुकदमा न० 45 दिनांक 24.02.20 धारा 307/302/4271506/120B/34 IPC & A.ACT थाना बी.पी.टी.पी फरीदाबाद |
2.मुकदमा न० 422 दिनांक 29.09.16 धारा 148/1491/307/323/452/506 IPC & A.ACT थाना भूपानी फरीदाबाद |
3.मुकदमा न० 188 दिनांक 13.05.17 धारा 323/341/505/34 IPC थाना भूपानी फरीदाबाद |
4.मुकदमा न० 113 दिनांक 04.04.18 धारा 364/506/34 IPC & A.ACT थाना भूपानी फरीदाबाद |
5.मुकदमा न० 169 दिनांक 08.06.14 धारा 149/149/1307/323/4277506/302 IPC थाना भूपानी फरीदाबाद |
6. मुकदमा न० 58 दिनांक 22.02.18 धारा 323/506/34 IPC थाना भूपानी फरीदाबाद |
7. मुकदमा न० 556 दिनांक 24.05.20 धारा 148/149/363/325/506 IPC थाना भूपानी फरीदाबाद |
8.मुकदमा न० 771 दिनांक 04.12.18 धारा 148/149/363/325/506/379/365  IPC थाना सूरजकुंड फरीदाबाद |


2.विक्की पुत्र जितेंदर निवासी गाँव नचोली फरीदाबाद |

आरोपी विक्की पर दर्ज मुकदमे :- 
1.मुकदमा न० 45 दिनांक 24.02.20 धारा 307/302/4271506/120B/34 IPC & A.ACT थाना बी.पी.टी.पी फरीदाबाद |
2.मुकदमा न० 188 दिनांक 13.05.17 धारा 323/341/505/34 IPC थाना भूपानी फरीदाबाद |
3.मुकदमा न० 771 दिनांक 04.12.18 धारा 148/149/363/325/506/379/365  IPC थाना सूरजकुंड फरीदाबाद |

पुलिस टीम :- इंस्पेक्टर विमल, इंस्पेक्टर संदीप मोर, P/SI रविंदर,SI अश्वनी, HC वसीम, HC नरेंदर, सिपाही मनोज, सिपाही जस्नप्रीत, सिपाही मंजीत | दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा व् उपरोक्त मुकदमो में गहनता से पूछताछ व् आगामी कार्यवाही अमल में लाइ जायेगी |
आपको बता दें कि इंस्पेक्टर विमल कुमार और इंस्पेक्टर संदीप मोर की कड़ी मेहनत के कारण बदमाश कौशल पकड़ा गया था। दोनों इंस्पेक्टर कई दिनों तक दुबई में रहे थे और कौशल के ठिकानों का पता किया था। कांग्रेसी नेता विकाश चौधरी की हत्या इसी कौशल गैंग ने की थी। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: