चंडीगढ़- केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेश के विरोध में हरियाणा के तमाम जिलों के किसान कुरुक्षेत्र के पिपली में किसान रैली में नहीं पहुँच सके। जगह-जगह उन्हें रोक दिया गया। कई जगहों पर किसानों की पुलिस से बहस भी हुई जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। किसानों पर हुए लाठी चार्ज के बाद कांग्रेस के तमाम नेता मनोहर सरकार को घेर रहे हैं। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर लिखा है कि 3 तुगलकी फरमान किसानों पर थोपे गए, ऊपर से तानाशाही यह कि किसान को विरोध भी नहीं करने दिया जा रहा।किसान रैली पिपली में जाते लोगों पर आज लाठीचार्ज किया गया। दुर्भाग्य है कि सरकार अन्नदाता को चौतरफा मार मारने में लगी है, लेकिन ज्ञात रहे किसान की आवाज को लाठियों नही दबाया जा सकता।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा है कि3 तुगलकी फरमान किसानों पर थोपे गए, ऊपर से तानाशाही यह कि किसान को विरोध भी नहीं करने दिया जा रहा।किसान रैली पिपली में जाते लोगों पर आज लाठीचार्ज किया गया।— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) September 10, 2020
दुर्भाग्य है कि सरकार अन्नदाता को चौतरफा मार मारने में लगी है, लेकिन ज्ञात रहे किसान की आवाज को लाठियों नही दबाया जा सकता। pic.twitter.com/d3G5z6AKVu
खट्टर -दुष्यंत चौटाला सरकार डूब मरो।— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 10, 2020
कुरुक्षेत्र की रणभूमि में किसानों-आढ़तीयों को पीट कर, पगड़ियाँ उछाल, दमन कर भाजपा सरकार के तीनों अध्यादेशों के ख़िलाफ़ आवाज़ दबा नही सकते।
मोदी-खट्टर सरकार के जाने के दिन आ गए हैं। pic.twitter.com/lAoP4RtVx9
कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने लिखा है किक्या खट्टर सरकार में जरा भी लोकलाज बचा है!— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 10, 2020
खट्टर-दुष्यंत चौटाला की जोड़ी का नाम इतिहास ने दो दुर्दान्त शासकों के तौर पर लिखा जाएगा जिनका शासन किसान-आढ़ती-मज़दूर पर ‘दमन और जुल्म’ की निशानी बन गया।
कुरुक्षेत्र की रणभूमि से सरकार के अंत का आख़री अध्याय लिखा जाएगा। pic.twitter.com/Gn1wljsMte
किसान-मजदूर-आढतियों पर कुरुक्षेत्र में हुआ लाठीचार्ज BJP-JJP सरकार का शर्मनाक कृत्य है। मैं इसकी कडी निंदा करती हूँ।— Kumari Selja (@kumari_selja) September 10, 2020
क्या हरियाणा में सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठाना भी गुनाह हो गया है?
मुख्यमंत्री @mlkhattar जी, अपने हकों की आवाज उठा रहे लोगों पर लाठीचार्ज क्यों? pic.twitter.com/yGcNsS5UwN
Post A Comment:
0 comments: