Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल भारतीय वायु सेना में शामिल, सीएम ने किया स्वागत

Manohar-Lal-CM-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़, 10 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने भारतीय वायु सेना में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल को अधिकारिक रूप से शामिल किये जाने का स्वागत किया है।

        आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लम्बे अरसे से अधूरे पड़े मामले का समाधान कर वायु सेना में राफेल विमान खरीदने और इसका पहला स्क्वाड्रन हरियाणा की धरती पर वायु सेना स्टेशन, अम्बाला छावनी में खोलने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि सेनाओं के लिए वीर भूमि हरियाणा देश की शान है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर उसके बाद जितने भी युद्ध हुए, उनमें थल सेना व वायु सेना के लिए अम्बाला छावनी का विशेष महत्व रहा है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि लड़ाकू विमान राफेल निश्चित रूप से भारतीय वायु सेना के शीर्ष वाक्य ‘नभ: स्पर्शम दीप्ति’ पर खरा उतरेगा और हमारी वायु सेना को विश्व की एक प्रमुख वायु शक्ति बनाएगा।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: