नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज दिल्ली में नागरिकता क़ानून को लेकर विपक्ष की बैठक आयोजन किया है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री इस बैठक से दूर रहे। अब पता चल रहा है कि केजरीवाल ने इस बैठक से क्यू दूरी बताई। आज दिल्ली के कई कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब जानकारी मिल रही है कि हरिनगर वार्ड से कॉंग्रेस पार्टी की पूर्व पार्षद राजकुमारी ढिल्लों ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इसके पहले राम सिंह नेता जी, विनय मिश्रा, दीपू चौधरी कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में आज ही शामिल हो चुके हैं। हाल में ही पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने भी कांग्रेस को अलविदा कहा था। केजरीवाल ने पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं का स्वागत किया।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjZH5o3AAIEkqsUauGkWeCpYrq4SgYDQPIfHv91tEa2tJ-cUx8uqvl3Q_YejJAkw-KsjKO0XSse-YZdXlM1Za6m5v8PuOrvvhCenkwTKVta_PoiXEP0R75Y4nlRmO6b_ZlqvJi8Xsa9S6fd62bzgp6FlUopDvHCstWzRxQG0gU_-hF-InkRPIcj-yhI/s450/rattan%20ad%202.jpg)
दिल्ली कांग्रेस में भगदड़ जारी, AAP में शामिल हुईं कांग्रेस की राजकुमारी
Rajkumari-Joins-AAP
Post A Comment:
0 comments: