Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मतदान के दौरान कई जिलों से हंगामे की खबर, मेवात में पत्थरबाजी, कई घायल

Haryana-Election-Mewat-CLASH
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: विधानसभा चुनावों के लिए चल रहे मतदान के लिए अब एक घंटे का समय शेष रह गया है। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 52  फीसदी मतदान की खबर है।  अभी तक सबसे अधिक वोटिंग भिवानी में हुई है। यहां 61.47 फीसदी मतदान हुआ है। कई जिलों से छुटपुट हंगामे की खबर आ रही है। मेवात जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा के डोंडल गांव में दो राजनीतिक दलों के समर्थकों में विवाद हुआ। यहां पोलिंग बूथ से कुछ दूरी पर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई।

वहीं फिरोजपुर झिरका के मल्हाका गांव में कांग्रेस नेता मम्मन खान व भाजपा नेता नसीम अहमद के समर्थक गांव में ही भिड़ गए। यहां भी पत्थरबाजी हुई। कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी तरह नूंह विधानसभा के सलंबा गांव में दो राजनीतिक दलों के समर्थक भिड़ गए। वहीं घासेड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पिटाई का आरोप लगाया है। सिरसा, गोहाना और गढ़ी सांपला से हंगामे की खबर आ रही है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: