Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मुख्यमंत्री सता में नशे में चूर, अपने ही कार्यकर्त्ता की गर्दन काटने की देते हैं धमकी- मायना

Rohtak-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अनूप कुमार सैनी: रोहतक, 13 सितम्बर। पूर्व विधायक एवं इनेलो के जिला अध्यक्ष बलवंत मायना ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अपने ही कार्यकर्त्ता की गर्दन काटने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है और झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रही है लेकिन विधानसभा चुनाव में झूठ व भ्रामक दावे करने वालो को वोट की चोट से जनता जबाव दे देगी।
         यह बात उन्होंने वीवार को गांव मायना स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पांच साल में मुख्यमंत्री ने कोई भी काम ऐसा नहीं किया, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। आज प्रदेश के लोग सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। उनका कहना था कि भाजपा ने झूठा प्रचार प्रसार कर लोगों को गुमराह किया है, जिसका खामियाजा उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 
      उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि भाजपा को उसका असली चेहरा दिखाने का। उन्होंने कहा कि एक तरह तो मुख्यमंत्री प्रदेश में भाईचारे को बढ़ावा देने की बात करते है, वहीं अपने कार्यकर्त्ताओं की गर्दन काटने तक की धमकी देते हैं। 

        बलंवत मायना ने कहा कि भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार है, जिससे प्रदेश के वर्षो पुराने भाईचारे को तोडऩे का काम किया है। प्रदेश को तीन बार आग के हवाले कर सरकार ने प्रदेश के भाईचारे को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराए। साथ ही पार्टी की नीतियों को लोगों को अवगत कराए।
       इस अवसर पर पूर्व सांसद कैप्टन इन्द्रसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे जुमले की सरकार है। उन्होंने कहा कि 25 सिंतबर को कैथल में ताऊ देवीलाल की जयंती पर विशाल रैली होगी, जोकि सभी रिकार्ड तोडेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पारदर्शिता का झूठा राग अलाप रहे है जबकि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भाजपा के पांच साल में हुए है। सरकार की कथनी व करनी में भारी अंतर है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है।
       उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर कृष्ण कौशिक, डॉ. नफे सिंह लाहली, रणबीर हुड्डा, नरेन्द्र राठी, बलराज खासा, सुनील फौगाट, ताजबीर, जयसिंह शिमली, सुरेन्द्र कन्हेली, मास्टर मुख्तार सिंह, ओमराठी, आदित्य फरमाणा, राजबीर वाल्मीकि, जसबीर, लखी सरदार, मुकेश वाल्मीकि, सत्यवार करैटी, विष्णु बिडलान, पवन भालौठ, जयपाल, वीरेन्द्र नांदल, दलेल ढाका, सुरेन्द्र भोला, पुनित मायना, संदीप नेहरा, उपेन्द्र राठी व नरेन्द्र हुड्डा प्रमुख रूप से कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: