Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दुनिया के 8 देश ही अब भाजपा से बड़े, 18 करोड़ हुई भाजपा सदस्यों की संख्या

Good-news-for-BJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: देश में भाजपा की बल्ले-बल्ले हो रही है। हर राज्य में लोग भाजपा से जुड़ने को बेताब हैं और अब भाजपा एक ऐसी पार्टी हो गई है जो दुनिया के कई देशों की जनसँख्या से बड़ी है। अब भाजपा के पास 18 करोड़ सदस्य होने वाले हैं। दुनिया के 8 देश की अब भाजपा परिवार से बड़े हैं जिनकी जनसँख्या भाजपा परिवार से ज्यादा है। 

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल एक प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि पहले हमारी 11 करोड़ की सदस्यता थी। इस बार सदस्यता अभियान से 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों की सदस्यता ऑनलाइन माध्यम से आई है। जो पिछली सदस्य संख्या का पचास प्रतिशत से ज्यादा है। 
उन्होंने बताया कि 62,35,967 लोगों की ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता आई है। जहां सर्वर वीक था वहां हम डिजिटल रूप से डाटा कैप्चर नहीं कर पाए हैं। ये सारी संख्या हम जोड़ लें तो ये सारी संख्या 7 करोड़ के आसपास हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भाजपा में शामिल होने को लेकर विशेष रुझान दिखा है। पश्चिम बंगाल में जितना लक्ष्य था उससे कहीं अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनकी संख्या 1 करोड़ है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: