Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

आर्थिक संकट से जूझने लगी कांग्रेस, कर्मचारियों के वेतन में कटौती, वेतन न मिलने से कइयों ने छोड़ा दफ्तर

Congress-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: दुबारा सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार के सैकड़ों नेताओं के अच्छे दिन आ गए हैं लेकिन 134 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस के बुरे दिन आते चले जा रहे हैं। कांग्रेस पर इस समय मुसीबतों का अम्बार लगा हुआ है। राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से स्तीफा दिया जिसके बाद कई बड़े कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ रहे हैं तो आने वाले दिनों में कई बड़े नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। गोवा, कर्नाटक सहित कई राज्यों में कांग्रेस के विधायक अपनी पार्टी से नाता तोड़ रहे हैं तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी उथल-पुथल संभव है। इस दोनों राज्यों को लेकर कांग्रेस बेहद चौकन्नी है। 

कांग्रेस इस समय आर्थिक संकट से भी जूझ रही है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस सेवा दल के खर्चे में कटौती की गई है। सेवा दल को कांग्रेस अब ढाई लाख की जगह दो लाख दे रही है वहीं कांग्रेस मुख्यालय में काम रहे कर्मचारियों को हार के बाद अब तक वेतन नहीं मिला है, सिर्फ कांग्रेस संगठन के कर्मचारियों को वक्त पर तनख्वाह मिली , साथ ही पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के 55 कर्मचारियों में अब महज 35 ही बचे. लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद सोशल मीडिया विभाग के कई कर्मचारी पहले ही छोड़कर चले गए।  बचे कर्मचारियों को भी देर से सैलरी दी गई। आने वाले दिनों में कई और कर्मचारी कांग्रेस छोड़ सकते हैं। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: