Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा 75 प्लस का मिशन पूरा- मनोहर लाल

Manohar-Lal-CM-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

कुरुक्षेत्र।  राकेश शर्मा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ देगी, अब से पहले लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार के द्वार पर आना पडता था। राज्य सरकार इस व्यवस्था को बनाने के लिए परिवार पहचान के लिए रियल टाईम डाटा एकत्रित कर रही है, इस आंकडे के जरिए सरकार हर परिवार से लोगों की जरूरतों को जानेगी और इसके बाद सरकार परिवार की जरूरत के अनुसार योजना का लाभ बिना मंागे लोगों तक पहुंचाएंगी। 
मुख्यमंंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की झोली में 10 की 10 सीट डालने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जीत के साथ कार्यकर्ताओं की समक्ष नतमस्तक होने का मन करता है। इन चुनावों में एक-एक बूथ पर पन्ना प्रमुख ने ऐतिहासिक कार्य करके सभी प्रत्याशियों को इतने अधिक मार्जिन से जीत दिलवाई है। इन चुनावों में सुक्षम प्रबंधन के माध्यम से जीत हासिल हुई है और यह सच साबित हुई है कि मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना है। अब इस नीति के आधार पर ही आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता व कार्यकत्र्ताओं की बदौलत मिशन-75 सीटों का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ऐसी व्यवस्था होगी कि आमजन अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में इस प्रकार की योजनाएं लागू की हैं कि केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश को अब तक 110 अवार्ड मिल चुके हैं, जो कि अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने अभिनंदन समारोह में मौजूद लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में जातिवादी बंधन से उपर उठकर और क्षेत्रवाद की भावना से परे होकर विकास के कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह सोच विकसित करनी होगी कि सबसे पहले हम हरियाणवी हैं और उसके बाद हम किसी जाति या समुदाय से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतियोगिता जाति वर्ग में न होकर विकास के मामले में पड़ौसी राज्यों से आगे निकलने की होगी। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विरोधी उन पर परिवार नहीं होने का आरोप लगाते थे। प्रदेश की समूची ढ़ाई करोड़ जनता ही उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि जनता को लूटकर अपना घर भरने वाले कुछ नेता जेल में जा चुके हैं और कुछ की तैयारी है। उन्होंने कहा कि वे औरों की तरह अपने परिवार रूपी जनता को लूटने का काम नहीं करते। परिणाम स्वरूप लोगों का भाजपा में विश्वास में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में मिली भाजपा को अप्रत्याशित जीत से राजनीतिक पंडित भी हैरान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीति देश भक्ति व राष्ट्रवाद पर आधारित है जबकि विपक्षी पार्टियां देश के टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी है। जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी कीमत पर टुकड़े नहीं होने दिए जाएंगे। 

सीएम ने कहा कि हमें अपने कर्मठ, अनुशासित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर गर्व है। जनता का सरकार में विश्वास मजबूत बनाने में इनकी अहम भूमिका होती है। आज जो कार्यकर्ता नीचे बैठे हैं वो कल इस मंच पर भी बैठेंगे। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। एक टीम के रूप में कार्य करते हैं। कार्यकर्ता एंपलीफायर की तरह काम करें। उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्ति भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य नहीं है। जनता की सेवा करना और राष्ट्रवाद की भावना लेकर भारत को विश्व गुरू बनाना हमारा लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। सरकार ने जिले की आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया है। इस दिशा में अभी और भी काम बाकी हैं। किसानों की फसल का दाना-दाना सरकार खरीद रही है। इतना ही नहीं सरसों, बाजरा, सुरजमुखी के साथ-साथ भावान्तर योजना के तहत सब्जियों को भी निर्धारित दामों पर खरीद रही है। सरकार ने व्यापारियों से मासिक और साप्ताहिक फिरौती मांगने वालों की प्रथा को समाप्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को सुरक्षा की गारन्टी, घर-घर गैस सिलेण्डर, बेटी पढाओं-बेटी बचाओं अभियान के तहत 40 हजार बेटियों की कोख में हत्या करने से रोकने का कार्य किया, सैनिक परिवारों के 275 परिवारों को नौकरी देने का कार्य किया, 4लाख 50 हजार मजदूरों का पंजीकरण किया और मजदूरों के कल्याण के लिए 500 करोड रुपए लेबरसैस से खर्च किए गए और भ्रष्टïाचार पर अंकुश लगाने और लोगों को आन लाईन सेवाओं के जरिए 32 लाख लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया।  इस मौके पर भाजपा नेता धर्मवीर डागर, चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, नगरपरिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, अकाली नेता बीबी करतार कौर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेडी, राव रणजीत सिंह, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, मदन मनचंदा, गुलशन पूरी, प्रवीण सरदाना कैथल, निशा, प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, जयसिंह पाल, सुशील राणा, चेयरमैन सुरेश सैनी, रामपाल पाली, राजेन्द्र बाखली, नवाब संधू, गुरनाम मलिक, गुरनाम सैनी, राहुल राणा सहित भाजपा के वरिष्ठï कार्यकर्ता, पार्षद मौजूद थे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: