Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

विधानसभा चुनाव : अच्छे नेता को टिकट दे भाजपा तो NIT-86 में इस बार खिलेगा कमल

nit-86-Faridabad-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: शहर के तमाम नेताओं ने विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बम्पर जीत के बाद भाजपा जल्द विधानसभा चुनाव करवा सकती है। लोकसभा चुनावों में लगभग 80 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बम्पर बढ़त मिली है और भाजपा नेता कयास लगा रहे हैं कि विधानसभा चुनावों में कम से कम 70 सीटें मिल सकती हैं। फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा की टिकट के कई दावेदार दिख रहे हैं कि यहाँ इस बार भाजपा ने और अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में  यहां से भाजपा को 84920 वोट मिले थे जबकि इस बार भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को 111557 वोट मिले हैं जबकि कहा जा रहा था कि इस बार इस क्षेत्र के कई गावों में गुर्जर के प्रति लोग नाराज हैं। अल्पसंख्यक नाराज हैं इस कारण उन्हें पहले से कम वोट मिल सकती हैं लेकिन कांग्रेसियों के सारे दावे ध्वश्त हो गए और गुर्जर ने पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन किया। 

पिछले विधानसभा चुनाव में यहाँ से भाजपा ने यशवीर डागर को टिकट दिया था जिन्हे 35760 वोट मिली थी। यशवीर डागर क्षेत्र के लिए नए थे इसलिए भाजपा कोई चमत्कार नहीं कर सकी। किसी और को भाजपा की टिकट मिलती तो पिछली बार ही चमत्कार हो जाता। इस बार यहाँ से नीरा तोमर, सतीश फागना या उनके भाई कविंद्र चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता आरएन सिंह टिकट मांग सकते हैं। यहाँ से इनेलो के विधायक नागेन्द्र भड़ाना भी भाजपा की ही टिकट मांगेंगे और सूत्रों की मानें तो युवा समाजसेवी बैजू ठाकुर की नजर भी भाजपा की टिकट पर है। यशवीर डागर फिर इस क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं इसलिए वो फिर यहाँ से टिकट मांग सकते हैं। कई अन्य नेता भी भाजपा के टिकट की दावेदारी ठोंक सकते हैं। ऐसे नेता सोशल मीडिया पर मोदी की फोटो लगा खुद को यहाँ से टिकट का दावेदार बता रहे हैं। कांग्रेस की हालत यहाँ खस्ता है। पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शरण के निधन के बाद कांग्रेस का यहाँ और बुरा हाल होता दिख रहा है। अफवाह है कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद अवतार भड़ाना यहीं से विधानसभा की टिकट मांग सकते हैं। अगर भाजपा यहाँ से किसी मजबूत नेता को टिकट देती है तो एनआईटी- 86 में इस बार कमल खिल सकता है। 
 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: