Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

लोकसभा चुनाव 2019: फरीदाबाद में इनेलो प्रत्याशी की खड़ी हो सकती है खटिया

INLD-Mahendra-Singh-Chauhan-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: इनेलो दो धड़ों में बंटने के बाद हरियाणा में कुछ खास प्रदर्शन शायद ही कर सके। यही हाल जजपा का भी हो सकता है। हिसार में दुष्यंत चौटाला संघर्ष करते नजर आ सकते हैं। आम आदमी पार्टी से जजपा का गठबंधन हुआ है लेकिन दुष्यंत को आप का साथ भी भारी पड़ सकता है क्यू कि हरियाणा की जनता केजरीवाल को ज्यादा भाव नहीं देती। इनेलो की बात करें तो फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा गया है। वो पलवल जिले के रहने वाले हैं। पलवल में कुछ वोट वो बटोर सकते हैं लेकिन फरीदाबाद की 6 विधानसभा सीटों पर उनके गिनती के वोट मिल सकते हैं। हाल में हरियाणा अब तक ने ऑनलाइन सर्वे किया था जिसमे फरीदाबाद की अधिकतर जनता का कहना था कि महेंद्र चौहान का नाम उन्होंने पहली बार सुना है। कुछ लोगों का कहना था कि वो चैहान को जानते हैं लेकिन वोट?

ऐसे में महेंद्र चैहान की राह मुश्किल है। संभव है इनेलो फरीदाबाद में चौथे या पांचवे नंबर के लिए लड़ रही हो। महेंद्र चौहान ने दो दिन पहले नामांकन भरा था, फरीदाबाद आये और चुपचाप चले गए। मीडिया तक को जानकारी देना उचित नहीं समझा। शायद वो पलवल तक ही सीमित रहना चाहते हैं। फरीदाबाद जिले की बात करें तो यहाँ कई विधानसभा क्षेत्रों में इनेलो के नेताओं का टोटा है। पार्टी में टूट-फुट के बाद कइयों ने जजपा ज्वाइन कर लिया और पार्टी का एक दफ्तर सेक्टर 12 रोड पर है जिसे प्रशासन काफी पहले सील कर चुका है। संभव है चौहान जल्द फरीदाबाद में कहीं कार्यालय खोलें लेकिन अब काफी देर हो चुकी है।

 क्षेत्र बड़ा है इसलिए बहुत पसीना बहाने की जरूरत है। कांग्रेस और भाजपा का ऑनलाइन सर्वे चल रहा है। फेसबुक हरियाणा अब तक के पेज पर एक घंटे में लगभग 400 लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। पेज पर जाकर देख सकते हैं कि फरीदाबाद की जनता अवतार अवतार भड़ाना या कृष्णपाल गुर्जर के साथ है। अभी तक तो 2014 जैसे संकेत ही मिल रहे हैं। इस सर्वे की रिपोर्ट आज शाम या कल तक 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: