फरीदाबाद, 28 मई। स्मार्ट सिटी बनने वाला फरीदाबाद भ्रष्टाचारियों की सिटी बन गया है हर तरह भ्रष्टाचार, हर विभाग में भ्रष्टाचार, शाम होते ही एक विभाग के सैकड़ों कर्मचारी वसूली पर निकल पड़ते हैं और उसी विभाग के बड़े अधिकारियों के घरों में टीवी, एसी, फ्रिज एवं अन्य सामान उनके अपने खरीदे हुए नहीं हैं बल्कि दो नम्बरियों से मिले हैं यहाँ तक कि कई अधिकारी तो अपने साले सालियों के घरों में ऐसे सामान की मांग दो नम्बरियों से कर पहुंचवाये हैं | कई अधिकारियों का तबादला हो गया लेकिन वसूली करने अब भी फरीदाबाद पहुँच जाते हैं | कई अधिकारियों के हांथों में मंहगा वाला मोबाइल उनका खरीदा नहीं है बल्कि दो नंबर का काम करने वालों से खरीदवाया गया है | फरीदाबाद में भ्रष्टाचार जिस तरह बढ़ गया है ऐसा पहले कभी नहीं था | दो नंबर का काम करने वाले भी इन भ्रष्टों की मांग, वसूली और हफ्ताखोरी से तंग आ चुके हैं इन महाभ्रष्टो का पेट बहुत बड़ा हो चूका है जितना भी खिला दो भरता ही नहीं है | किस दिशा में और किस तरफ जा रहा है फरीदाबाद कुछ समझ में नहीं आता | सूत्रों की मानें तो वर्तमान समय में फरीदाबाद दुनिया का सबसे भ्रष्ट शहर बन गया है | शायद कारण यही कि जब हम कोई खबर लिखते हैं कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार का खत्म किया तो हमें गालियां पड़ती हैं,जनता हमें झूंठा साबित करती है |जनता झेल रही है इन भ्रष्टों को जनता का कोई कसूर नहीं है | कभी कभी हम लिखते हैं कि अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा की खटिया खड़ी हो सकती है तो जनता का मूड भांप कर ऐसा लिखते हैं |
जवानों को दिये जाने वाले खाने के घोटाले को देश के सामने उजागर करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवान तेज बहादुर ने कहा है कि सिस्टम में रहकर सिस्टम के भ्रष्टाचार खिलाफ लड़ना कोई आसान काम नहीं है और ऐसे कर्मचारी या अधिकारी को सुरक्षा व संरक्षण देने के लिए समाज को एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोलना ही होगा। फरीदाबाद नगर निगम में व्याप्त महाभ्रष्टाचार की जांच को मांग को लेकर पिछले 12 दिन से चल रहे सत्याग्रह का समर्थन करते हुए अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा बेशक सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया हो, लेकिन उनकी एक आवाज पूरे देशवासियों को आवाज बनी और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के साथ भ्रष्ट अधिकारियों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगने की उम्मीदें बंधी है। उन्होंने नगर निगम के भ्रष्टाचार के विरोध में संघर्ष कर रहे भ्रष्टाचार विरोधी मंच के कार्यकर्ताओं को अपने इस संघर्ष को शहर की हर कालोनी, हर गली व हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने फरीदाबादवासियों को अपने व अपने बच्चों और देश के लिए इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की। तेज बहादुर के अनुसार उन्होंने यह प्रण किया है कि वह आजीवन भ्रष्टाचार के विरोध में अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
भ्रष्टाचार विरोधी मंच के संयोजक अनशनकारी बाबा रामकेवल और डा. ब्रहमदत्त पदमश्री ने अपने सम्बोधन में कहा है कि यह कितना शर्मनाक है कि तेजबहादुर के द्वारा जवानों को दिए जाने वाले खाने की शिकायत करने मात्र पर भ्रष्ट अधिकारियों ने खाने में सुधार करने की बजाए नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि निगम में कार्यरत भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाने वाले बहादुर अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला के साथ ऐसा व्यवहार फरीदाबाद की जनता बर्दाश्त नहीं करेगीं उन्होंने कहा कि निगम का छोटा कर्मचारी भ्रष्ट नहीं है, उनकेा इस्तेमाल किया जाता है वास्तव में बड़े अधिकारी भ्रष्ट हैं और इन बड़े अधिकारियों ने नगर निगम और शहर को बरबाद कर दिया है। उनका आंदोलन इन्हीं भ्रष्ट अधिकारियों के विरूद्ध है न कि निगम के छोटे कर्मचारियों के विरूद्ध। उन्होंने शहर की जनता से इस संघर्ष के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
इधर सीमा सुरक्षा बल के जवान तेज बहादुर का संदेश सुनने फरीदाबाद के सैंकड़ो नागरिक आज सुबह सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर वरूण श्योकंद, एम.पी. नागर एडवोकेट, रविन्द्र वशिष्ठ, धीरज हिन्दुस्तानी, डी.के. वर्मा एडवोकेट, पवन शून्य, मनोज जायसवाल, रविन्द्र चावला, यू.एम.खान, शाहाबीर खान, पवन पिलानिया, प्रवेश मलिक, आकाश हंस, अनिल जैलदार, बिशन स्वरूप तेवतिया, पी.सी. संगारी, राजेश शर्मा, बनारसी राठी, श्री कृष्ण नरवाल, राममेहर सिंह, सुनील कंडेरा, सुरेश अधाना, महेश कौशिक, महेन्द्र कपूर, राजेश अहलावत एडवोकेट, गीता शर्मा, सृष्टि बब्बर, अजय दुआ, अखिल भड़ाना आदि भी उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments: