Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल में आयोजित जिलास्तरीय नेटबॉल मैच का किया शुभारंभ

union-minister-of-state-krishan-pal-gurjar
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

union-minister-of-state-krishan-pal-gurjar

पलवल, 29 अगस्त। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति अद्वितीय कौशल और समर्पण ने हॉकी की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी। वर्ष 1926 से 1948 तक अपने खेल कैरियर के दौरान मेजर ध्यानचंद ने 1,000 से ज्यादा गोल किए और देश को 1928, 1932 और 1936 में लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए। 

देश के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की याद में उनके जन्मदिवस पर हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की विरासत हॉकी के मैदान पर उनकी असाधारण उपलब्धियों से कहीं आगे है। उन्होंने वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों को परिभाषित किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के युग में हॉकी में देश का प्रभुत्व स्थापित किया। भारतीय खेलों में उनके योगदान को न केवल उनकी जीत के लिए याद किया जाता है, बल्कि एथलीटों की भावी पीढिय़ों को उनके द्वारा दी गई प्रेरणा के लिए भी याद किया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस लोगों को शारीरिक फिटनेस, खेल और समग्र स्वास्थ्य के महत्व की याद दिलाता है। 

केंद्र सरकार द्वारा इस दिन विभिन्न खेल योजनाओं का शुभारंभ किया गया है, जैसे कि खेलो इंडिया मूवमेंट, जिसकी घोषणा 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के सभी नागरिकों से कम से कम एक घंटे के लिए आउटडोर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने राष्ट्रव्यापी पहल ‘कोई भी खेल खेलों, फिट रहो’ के लिए सभी को शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज उन सभी लोगों को बधाई देने का अवसर है जो खेलों के प्रति समर्पित हैं और जिन्होंने देश के लिए खेला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार खेलों को समर्थन देने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अधिक से अधिक युवा खेल सके और आगे बढ़ सकें। खेल मेडल जीतने का ही नहीं बल्कि दिलों को जीतने का भी माध्यम है।  खेल सबका है और सबके लिए है। 

राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। यह हमें सिखाता है कि असफलता भी सफलता की ओर बढ़ने का पहला कदम है। इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा  है, जो हमे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करता है। खेल हमें अनुशासन, संघर्ष और टीमवर्क की भावना भी सिखाते हैं  

खेलों में हरियाणा का डंका हमेशा बजा : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि खेलों में हरियाणा का डंका हमेशा बजा है। चाहे राष्ट्रीेय स्तर के खेल हो या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल हों, हरियाणा के खिलाडिय़ों ने राज्य और देश को गौरवांवित किया है। ओलंपिक्स, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स सहित सभी अंतर्राष्ट्रीय खेलों में देश को सर्वाधिक मेडल दिलाने में करीब दो फीसदी आबादी वाले इस राज्य का अहम योगदान रहता है। 

खेलों के मैदान में हरियाणा के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के पीछे राज्य की खेल नीतियां है, जो खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। प्रदेश में जहां अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाडिय़ों को बड़ी रकम इनामी राशि के तौर पर दी जाती है, वहीं नौकरी के साथ साथ खेलों की तैयारी के दौरान भी वित्तीय मदद दी जाती है।

नेटबॉल मैच का केंद्रीय मंत्री ने कराया शुभारंभ

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियागिता सीनियर वर्ग की हरियाणा और छत्तीसगढ़ की टीमों का विधिवत मैच शुरू करवाया। वहीं उन्होंने दोनों टीमों के सभी खिलाडिय़ों का परिचय लेते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की सभी को शपथ भी दिलाई।  

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में होडल से विधायक हरिंद्र सिंह, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश अप्रतिम सिंह, नगर परिषद चेयरमैन डा. यशपाल, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत सहित काफी संख्या में खिलाड़ी और गणमान्यजन मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana-news

Palwal News

Post A Comment:

0 comments: