Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अभी सड़ता रहेगा हरियाणा, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के अवधि और बढ़ी

Protest-By-MCF-Staff
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद ,26 अक्टूबर। कई दिनों सफाई न होने के कारण हरियाणा भर में जगह जगह  कूड़े के ढेर लगे हैं, सड़ता जा रहा है प्रदेश और गुरुग्राम जैसे शहर का नाम कूड़ा गांव बताया जा रहा है।  नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने आज हड़ताल के 8वे दिन भी फील्ड से लेकर कार्यालय तक सभी कार्य बंद रखे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल को 29 अक्टूबर तक बढ़ाने का एलान करते हुए कहा कि संघ ने सरकार से 26 अक्टूबर बुधवार दोपहर तक मांगों का समाधान करने की अपील की थी लेकिन सरकार ने अपील को अनसुना कर दिया इसलिए 3 दिन के लिए हड़ताल को संघ नेआगे बढ़ा दिया है। संघ ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिख कर  हस्तक्षेप करने की आज पुनः अपील की भी है।  आज कि आठवें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि  ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण चिंडालिया  ने किया।

 नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार  शास्त्री ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता, हड़ताल को जबरन तोड़ने  के षड्यंत्र के तहत पुलिस बल प्रयोग कर जबरन सफाई करवाने भाजपा की यूनियन को वार्ता के लिए बुलाकर हड़ताल को तोड़ने के प्रयास करने के विफल प्रयास करने  कर्मचारियों की मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैया है।कर्मचारी मजबूती से हड़ताल पर डटे हुए हैं, बीते सोमवार को दीपावली के पर्व पर हड़ताली कर्मचारियो ने काले झंडों व  उल्टी झाड़ू के साथ राज्य भर में प्रदर्शन कर काली दिवाली मनाई है।  

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि  हड़ताल को विफल करने के तमाम प्रयासों के बावजूद 57 नगर पालिकाओं,22 नगर परिषदों व 11 नगर निगमों के सफाई,सीवर फायरव तृतीय व चतुर्थ श्रणी के लगभग चालीस हजार कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिसके कारण काम काज पूरी तरह ठप्प हो गया है।शहर व कस्बों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। नेताओं ने शनिवार को मुख्य सचिव के हड़ताली कर्मचारियों के लिए 24 बातचीत के लिए दरवाजे खुले होने के बयान पर कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी 24 घंटे सरकार से बातचीत करने को तैयार हैं। सरकार बातचीत का समय व स्थान निश्चित करके निमंत्रण पत्र भेजें और मांगों का समाधान कर हड़ताल को समाप्त करवाएं।  

उन्होंने कहा कि अगर कहीं आगजनी होती है तो हड़ताल पर रहते हुए फायरमैन व ड्राइवर आग बुझाने के लिए तैयार रहेंगे।‌ श्री शास्त्री ने कहा कि सफाई का कार्य इसलिए बंद किया है ताकि सरकार को सफाई का महत्व पता लग सके उन्होंने कहा कि बगैर सफाई कर्मचारियों की समाज की कल्पना नहीं की जा सकती सफाई कर्मचारी ऐसा व्यक्तित्व है जो समाज को सूर्य उदय होने से पहले सैकड़ों बीमारियों से मुक्त करता है और महामारी मैं भी जनता की सेवा ईमानदारी और निष्ठा के साथ करता है लेकिन सरकार ने सफाई कर्मचारियों को गरीब अशिक्षित बनाते हुए ठेकेदारों का गुलाम बंधुआ मजदूर बना दिया है जिसके खिलाफ प्रदेश के गरीब सफाई कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। आज की हड़ताल  को अन्य के अलावा कर्मी नेता सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण सिंह खांड्या मुन्नी सी पल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान वरिष्ठ नेता शब्बीर नरेश बैसला अतर सिंह भड़ाना सुदेश कुमार दर्शन सोया शक्ति सिंह श्रीपाल मोरिया रघुवीर चौटाला रंजीत शुक्ला शिव कुमार वीर सिंह तेवतिया अजय शास्त्री मनोज शर्मा देवी शरण शर्मा शहाबुद्दीन वेद भड़ाना अनिल चंडालिया सुरेश देवी कमलेश कमला सत्तू ललिता आदि ने भी सम्बोधित किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: