Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कांग्रेस प्रवक्ता का दावा, हरियाणा भाजपा में मचेगी भगदड़, कई बड़े नेता कांग्रेस के पाले में आएंगे

Ved-Prakash-Vidrohi-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

6 सितम्बर 2022- स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया वर्ष 2023 में हरियाणा की राजनीति में बड़े धमाके होंगे जिससे भाजपा में बिखराव होगा और कांग्रेस ना केवल मजबूत होगी अपितु 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से कांग्रेस को भरपूर आशीर्वाद भी मिलेगा। विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस छोडकर भाजपा में जाने वाले चौ0 बिरेन्द्र सिंह डूंगरखां व राव इन्द्रजीत सिंह जिस तरह से भाजपा में अपने को असहज महसूस कर रहे है, उसके चलते लोकसभा आम चुनावों से पहले उनका भाजपा से किनारा करना साफ दिख रहा है। हरियाणा में भाजपा-जजपा विधायकों में अपने भविष्य की भारी चिंता है। सत्ता चासनी की लालच में वे भाजपा-जजपा से चिपके हुए है, पर चुनाव के समय उनमें भारी उछल-कूद मचनी तय हैै। प्रदेश कांग्रेस संगठन की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। जल्दी ही प्रदेेश, जिला, ब्लॉक स्तर के कांग्रेस संगठन की पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी जायेगी। 

विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी व मतभेद नही है। सभी कांग्रेसी नेता कांग्रेस नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े है। कांग्रेस एक जानआंदोलन की पार्टी ळै, जिसके चलते कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग स्वरों को गुटबाजी की बजाय अभिव्यक्ति की स्वतत्रंता के नजरिये से देखने की जरूरत है जबकि भाजपा-आरएसएस द्वारा संचालित ऐसी संघी पार्टी है, जिसमें नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी में अभिव्यक्ति की स्वतत्रंता एक सीमित मात्रा में है और उन्हे एक सैनिक की तरह हर हालत में बिना ना-नुकर नागपुर आदेश मानना पडता है। भाजपा में नागपुर का आदेश ही अंतिम वाक्य होता है। 

विद्रोही ने कहा कि अक्टूबर माह से कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन व ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो जायेंगे। वहीं कांग्रेसे प्रदेश में लगातार आमजनों के मुद्दों परे सडकों पर नजर आयेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितम्बर से शुरू होने वाली भारत जोडो यात्रा की तैयारी हरियाणा कांग्रेस पूरी मजबूती से कर रही है व भारत जोडो यात्रा के बाद प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ और तेजी से बढेगा। विद्रोही ने कहा कि औमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला अपना राजनीतिक वजूूद बचाने के लिए तीसरे मोर्चे का राग अलाप रहे है जबकि देश-प्रदेश में ऐसा कोई मोर्चा नही बनने वाला। इनेलो तो एक तरह से अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की ही पिछलग्गू पार्टी है। वहीं आप पार्टी का हरियाणा में कोई विशेष प्रभाव नही है। आप चुनावों में जो थोड़े-बहुत वोट काटेगी, वह भाजपा के ही काटेगी जिससे प्रदेश में कांग्रेस को लाभ मिलेगा। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: