Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

1 कदम पीछे खींच महाराष्ट्र में ऊंची उड़ान भरेगी भाजपा, शिंदे को CM बना 1 तीर से कई निशाने

Eknath-Shinde-Maharashtra-CM
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 
नई दिल्ली- पुष्पेंद्र सिंह राजपूत- महाराष्ट्र में भाजपा ने बड़ा खेल खेल दिया और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की शपथ ले ली और प्रदेश में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बन गई। लगभग तीन घंटे पहले किसी को नहीं पता था कि ऐसा भी हो सकता है। भाजपा हाथ में आई कुर्सी पर किसी और को बैठा सकती है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं। इस फैसले से देश के कई केंद्रीय केबिनेट मंत्री हैरान हैं वहीं भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्य्मंत्री भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं और यहाँ तक कि महाराष्ट्र के भाजपा विधायक भी इस फैसले से हैरान हैं लेकिन राजनाति की  जहाँ तक मैं जानकारी रखता हूँ  उसके मुताबिक़ भाजपा ने एक ही तीर से कइयों पर निशाना साध दिया है और भविष्य में इसका फायदा भाजपा को और ज्यादा मिलेगा। 

आपने देखा होगा खिलाड़ी हमेशा अखाड़े के पीछे कुछ दूर तक जाते हैं फिर दौड़कर ऊंची छलांग लगाते हैं। अखाड़े के पास से छलांग लगाने वाले खिलाड़ी लम्बी छलांग नहीं लगा पाते। ऊंची उड़ान के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र में एक कदम पीछे खींचा है। कई विधायकों के बागी होने से महाराष्ट्र के शिव सैनिक निराश थे। बागी विधायकों के दफ्तरों को तोड़ रहे थे लेकिन अब ऐसा शायद ही करेंगे क्यू फिर महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बन गई भले ही लगाम भाजपा के हाथ में है। 

भाजपा ये दिखाने का प्रयास कर रही है कि वो अब भी बाला साहब ठाकरे को मानती है। ये दिखाने का प्रयास कर रही है कि उनके पुत्र उद्धव ठाकरे हिंदुत्व की राह से भटक गए और लायक नहीं नालायक बेटे कहलाने लगे लेकिन अब सरकार शिव सेना की है और बाला साहब के सपने पूरे किये जाते रहेंगे। शिंदे हिंदुत्व की राह पर चलेंगे जिस राह को उद्धव  ठाकरे ने छोड़ दिया था। 

शिंदे को सीएम बना भाजपा ने परिवारवाद पर फिर करारा वार किया है। उद्धव सीएम बने, पुत्र को मंत्री बनाया लेकिन अब सब कुछ चला गया। भाजपा ये दिखाना चाहती है कि शिवसेना के साधारण कार्यकर्ता भी बड़े पद पर पहुँच सकते हैं। भाजपा ये भी दिखाना चाहती है कि  कांग्रेस में अब भी एक ही परिवार की चलती है लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। भाजपा ये दिखाना चाहती है कि वो अपने सहयोगियों को भाव देती है। उसके अंदर कोई लालच नहीं है। 

भाजपा मिशन 2024 की तैयारी में जुटी है और महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। उद्धव के पास अब कुछ बचा नहीं। शिंदे से बड़ा फायदा मिल सकता है और महाराष्ट्र में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीती जा सकतीं हैं। अगर भाजपा देवेंद्र फडणवीस को कुर्सी पर बिठाती तो शिव सैनिक नाराज होते और 2024 में नुकसान उठाना पड़ता। अब भाजपा ये साबित करना चाहती है कि जो बालासाहब की राह पर चलेगा हम उसका सम्मान करेंगे। भाजपा ने उद्धव ठाकरे को अब उस पंक्ति में बैठा दिया है जहाँ से वो ठीक से सीएम की वो कुर्सी भी नहीं देख पाएंगे जिस पर वो कल तक विराजमान थे। भाजपा जिस राह पर चल रही है विपक्ष को अभी तक उस राह के बारे में पता ही नहीं है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: