Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पप्पी ने क्यू छोड़ दी भाजपा, जानकार हैरान रह जाएंगे आप

Pappy-Joins-JJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद - राजनीति की पहली सीढ़ी छोटे चुनाव होते हैं वो निगम चुनाव हों या पंचायत चुनाव और पहली सीढ़ी सबके लिए आसान नहीं होती। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के जानें मानें  समाजसेवी और भाजपा नेता प्रेमकृष्ण आर्य उर्फ़ पप्पी  जो भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी थे लेकिन कल उन्होंने भाजपा छोड़ दी और जजपा में शामिल हो गए। आज जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने फरीदाबाद की रैली में सार्वजनिक रूप से एलान किया कि पप्पी अब जजपा परिवार के सदस्य हैं। 
मना जा रहा है कि पप्पी बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड के किसी भी वार्ड से नगर निगम चुनाव लड़ सकते हैं। वार्ड नंबर 22 एवं 23 में पप्पी की मजबूत पकड़ बताई जा रही है और इनमे किसी एक वार्ड से मैदान में उतर सकते हैं। पप्पी आये दिन पूर्वांचल के लोगों की मदद करते दिखते हैं और इन दोनों वार्डों में पूर्वांचल के मतदाता ज्यादा हैं इसलिए उन्हें पूर्वांचल के लोगों का वोट मिल सकता है। 

2017 नगर निगम चुनावों में भी पप्पी ने चुनाव लड़ने का मूड बनाया था लेकिन गड़बड़झाला हो गया था। मोर्चा कांग्रेस ने मार लिया और भाजपा के हाथ कुछ नहीं लगा। इन पांच वर्षों के दौरान पप्पी भाजपा में ही रहे और लोकसभा और विधानसभा  चुनावों में उस क्षेत्र से भाजपा को बम्पर वोट दिलाते रहे लेकिन शायद उन्हें पता चल गया कि इस बार भी उनके साथ गड़बड़झाला हो सकता है इसलिए वो जजपा के पाले में चले गए। 

पप्पी को भाजपा छोड़ने का दुःख है लेकिन खुशी भी दुःख से ज्यादा है। 8 जनवरी 2017 को निगम चुनाव हुए थे। जब गड़बड़झाला हुआ तो पप्पी खामोश रहे लेकिन 14 अप्रैल 2017 को पप्पी पर एक मिसाइल गिरी। एक अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर ने एक केंद्रीय मंत्री से मिलकर पप्पी को जमकर रुलाया और अनंगपुर में उनके पिता की समाधि पर बुलडोजर चलवा दिया गया। एक दो नहीं सैकड़ों पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने हाथ खड़े कर दिए क्यू कि फोन दिल्ली से आया था। फिलहाल फोन करने वाले दिल्ली वाले नेता जे इस दुनिया में नहीं हैं। किसी की समाधि ऐसे नहीं तोड़ी जाती। बाद में तमाम अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के पीछे कोर्ट चाबुक भी लेकर दौड़ा था और अधिकारी पप्पी से माफी मांग रहे थे और पप्पी ने उन्हें माफ़ भी कर दिया। दिल्ली के आदेश के बाद कैसे पप्पी के फ़ार्म हाउस पर कहर बरसा थे जरा देखें ये वीडियो, खबर जारी है 


यहाँ पप्पी की बड़ी गलती नहीं थी लेकिन क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर थी और दिल्ली वाले नेता भी क्रिकेट से जुड़े थे इसलिए अनजाने में उन्होंने अपने ही कार्यकर्ता के कलेजे पर पुलिस के दम पर बुलडोजर चलवा दिया। पप्पी ने भाजपा क्यू छोड़ा कई बड़े कारण हैं। फ़ार्म हॉउस मामले में पप्पी के कोई बड़ी गलती नहीं थी लेकिन उनके साथ बहुत गलत हुआ था। तभी अधिकारी उनके पैर छूने लगे थे।  पप्पी के भाजपा छोड़ने के कई और बड़े कारण है, फिर कभी और जानकारी देंगे। वैसे बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अब भाजपा शायद ही???
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: