Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दीपेंद्र हुड्डा के घुटनों के बराबर भी नहीं है रोहतक के बड़बोले BJP MP अरविन्द शर्मा का कद- एडवोकेट राजेश खटाना

Adv-Rajesh-Khatana-Attac-Rohtak-BJP-MP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

चंडीगढ़/ फरीदाबाद - रोहतक के भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा के विवादित बयान के बाद उनकी जमकर खिंचाई हो रही है। सोशल मीडया पर लोग भाजपा सांसद को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। विपक्षी पार्टी के नेताओं के बयान के मुताबिक़ सांसद शर्मा हरियाणा में जातीय दंगा करवाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने ये बयान दिया है। अब फरीदाबाद के जानें-मानें अधिवक्ता एवं हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश खटाना ने भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा सहित हरियाणा भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। 

एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा कि हरियाणा के भाजपा नेता कभी किसी की गर्दन काटने की बात करते हैं कभी किसी की आँख निकालने के बात करते हैं तो कभी किसी का हाथ काटने की धमकी देते हैं। इनका असली चरित्र समय-समय पर उजागर होता रहता है। पिछले सात वर्षों में इन लोगों ने हरियाणा में कई बार आग लगवाया, कई दर्जनों लोगों की मौत हुई लेकिन ये नहीं सुधरे। लगभग एक वर्ष से किसान आंदोलन चल रहा है और  लगभग 800 किसानों की जान चली गई  इन बेहरमों की आँख से कभी एक बूँद पानी तक नहीं निकला। एक पूर्व मंत्री को कुछ देर के लिए किसानों ने घेर लिया तो ये बेरहम आग बबूले हो गए और हाथ काटने और आँख निकालने की धमकी देने लगे। 

एडवोकेट खटाना ने कहा जब ये इतनी सी बात पर आँख निकालने और हाथ काटने की बात करते हैं तब जरा उन किसानों के परिजनों के बारे में सोंचें कि वो कितने गुस्से में होंगे जिन्होंने अपने परिजनों को आंदोलन के दौरान खो दिया लेकिन वो इन बेरहमों जैसे नहीं हैं। धरना प्रदर्शन कर या काले झंडे दिखा अपना आक्रोश जाहिर करते हैं और कानूनन उन्हें इसका हक़ भी है। 

एडवोकेट राजेश खटाना ने भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा की फ़ौज इतनी कमजोर नहीं है जितनी वो समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सांसद अरविन्द शर्मा हरियाणा के सभी जिलों का एक चक्कर लगा दें तब मैं समझूंगा कि वो अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों क्या सांसद शर्मा पांच जिलों में भी नहीं आ जा सकते और इन पांच जिलों में भी आने जाने के लिए वो फ़ोर्स की मांग करेंगे। 

एडवोकेट खटाना ने कहा कि लगभग ढाई साल हो रहे है। रोहतक के हाथ काटू सांसद कभी संसद में रोहतक की जनता के लिए आवाज उठाते नहीं दिखे, महामारी के दौरान कभी रोहतक की जनता की मदद करते नहीं दिखे। कभी किसी के सुख दुःख में शरीक नहीं होते। मोदी लहर में जीतकर रोहतक की जनता को भूल गए। अगली बार रोहतक की जनता उन्हें सबक सिखाने को तैयार बैठी है। 

उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के इकलौते नेता है जो जब लोकसभा सांसद ने तब भी लोकसभा में गरजते थे और अब राज्य सभा सांसद हैं तब भी गरजते हैं। प्रदेश के ढाई करोड़ जनता की आवाज उठाते हैं। यही नहीं महामारी के दौरान हरियाणा की नहीं आस-पास के राज्यों की जनता की भी उन्होंने मदद की और हर किसी के दिल में बस गए जिसे भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा पचा नहीं पा रहे हैं और अपने अंदर का जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हों या राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा  भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा का कद इनके घुटनों तक भी नहीं है। 

 एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा कि भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा जनता से अपने बयान के लिए माफी मांगे वरना युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और उन पर मामला भी दर्ज कराया जाएगा। 

एडवोकेट खटाना ने कहा कि अरविन्द शर्मा दावा कर रहे हैं कि भाजपा को 25 साल सत्ता से कोई हिला नहीं सकता जबकि इन्ही की पार्टी हरियाणा में पंचायत चुनाव करवाने से भाग रही है और तरह-तरह के हथकंडे अपना कर चुनाव आगे बढ़ा रही है क्यू कि भाजपा को पता है कि पंचायत चुनाव में पार्टी के 90 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। 

आपको बता दें कि हाल में हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पीएम नरेंद्र मोदी के  केदारनाथ धाम  के लाइव कार्यक्रम को सुनने  रोहतक के किलोई के एक मंदिर में गए थे , इस बीच किसानों को खबर लगी तो वे मंदिर के बाहर जमा हो गए और उनकी गाड़ियों की हवा निकाल दी। यही नहीं मंदिर के चारों ओर ट्रैक्टर खड़े कर दिए। करीब 6 से 7 घंटे तक बवाल चलता रहा और किसानों ने नेताओं को माफी मांगने के लिए कहा।

भाजपा नेताओं की ओर से हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद ही शाम को 4 बजे जाने दिया गया। किसानों और प्रशासन की बातचीत के बाद भाजपा नेताओं ने माफी मांग ली। बाद में इस बात पर पेंच फंस गया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगी। कई घंटे चले विवाद के बाद भाजपा नेता मनीष ग्रोवर ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी। देर शाम तक मामला शांत हुआ।

इसके बाद मामले में नया मोड़ तब आया जब अगले दिन स्थानीय सांसद अरविंद शर्मा ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं को बंधक बनाए जाने के पीछे कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का हाथ बताया। अरविंद शर्मा ने कहा कि हुड्डा और कांग्रेस यह जान लें कि मनीष ग्रोवर की तरफ जो आंख दिखाएगा, उसकी आंख निकाल लेंगे। कोई हाथ दिखाएगा तो उसे काट लेंगे। इस बयान के बाद भाजपा सांसद चौतरफा घिर रहे हैं। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: