Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

देश में नई राजनीति का जन्म, गुजरात मॉडल ख़त्म, अब दिल्ली मॉडल की शुरुआत 

AAP-Win-Delhi
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बंपर जीत के साथ वापसी की है। AAP दिल्ली में 60 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है, जबकि बीजेपी 10 से कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस का कोई अता पता ही नहीं है। ये नतीजे वैसे ही आये हैं जैसे हरियाणा अब तक ने अपने पाठकों से लगभग दो हफ्ते पहले बताया था। भाजपा को थोड़ा फायदा शाहीन बाग़ का मुद्दा उठाकर मिला वरना आम आदमी पार्टी को सभी 70 सीटें मिलतीं। उस समय हमारी खबरों को  भाजपा नेता सच न मान कुछ और सोंचते रहे होंगे जब हम लिखते थे कि दिल्ली में फिर केजरीवाल की सरकार बनेगी। 

अब केजरीवाल सरकार को फिर प्रचंड बहुमत मिल रहा है अब शायद भाजपा नेताओं की आँख खुल जाए और हमारा वो सच अब उनकी आँखों के सामने है। आप 62 से ज्यादा सीटों पर आगे है और कई सीटें जीत चुकी है। कारण वही जो हमने लिखा था कि भूखे भजन न होय गोपाला, रख लो अपना कंठी माला। एक तरह लूट तो दूसरी तरफ भारी छूट, हमने लिखा था कि कई राज्यों में शिक्षा स्वास्थ्य माफिया जमकर लूट रहे हैं लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं है। वहां माफियाओं पर काफी हद तक लगाम लगाईं गई है। बिजली पानी काफी हद तक फ्री है। नगर निगम में लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ती, कोई कागज़ बनवाना हो तो निगम कर्मचारी घर आकर बना जाते हैं। भाजपा कांग्रेस की जहाँ सरकारें हैं वहां का सिस्टम काफी हद तक भ्रष्ट हो चुका है। अधिकारी सरकार पर हावी हैं। नेता खुद ही अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। समझते हैं कि जनता नादान है और उनकी तिजोरियां जनता को नहीं दिख रही है। जनता सब कुछ जानती है कि किस नेता ने कितना माल कमाया। कहाँ कहाँ फ़ार्म हाउस, होटल बनाया। समय आने पर जनता वोट की चोट से ऐसे नेताओं को सबक सिखा रही है। अब देश में गुजरात मॉडल का समय जा चुका है दिल्ली मॉडल लागू हो सकता है। अधिकतर सरकारें अब केजरीवाल की राह पर चलती दिखेंगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनता फिर ऐसी सरकारों को सबक सिखाएगी वो भाजपा की सर्कार हो या कांग्रेस की। 
दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि अपने बेटे को इतना प्यार देने के लिए दिल्लीवसियों का तहे दिल से शुक्रिया। आज दिल्ली वालों ने एक नई राजनीति को जन्म दिया “काम की राजनीति”। ये भारत माता की जीत है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: