नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में हार के बाद भाजपा लोकसभा चुनावों में इन राज्यों में कोई मौका नहीं गंवाना चाहती है जिसके लिए हर प्रयास जारी हैं। गुर्जर नेता इसी कड़ी किरोड़ी सिंह बैंसला और उनके पुत्र विजय बैसला आज भाजपा में शामिल हो गए। गुर्जर समाज द्वारा कई आन्दोलनों में अहम् भूमिका निभा चुके किरोड़ी सिंह बैंसला राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में वो अपने समाज के अच्छे नेताओं में शुमार किये जाते हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले बैसला ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाक़ात की और भाजपा का साथ देने का वादा किया।
चौकीदार वसुंधरा राजे ने एक ट्वीट कर बैसला का स्वागत किया है और लिखा है कि गुर्जर नेता श्री किरोड़ी सिंह बैंसला व उनके पुत्र श्री विजय बैंसला का भाजपा परिवार में स्वागत।देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आपका भाजपा में शामिल होना हम सबके लिए गर्व का विषय है।
गुर्जर नेता श्री किरोड़ी सिंह बैंसला व उनके पुत्र श्री विजय बैंसला का भाजपा परिवार में स्वागत।देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आपका भाजपा में शामिल होना हम सबके लिए गर्व का विषय है।#BJP4NewIndia pic.twitter.com/IJX2Pg5MyE— Chowkidar Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 10, 2019


Post A Comment:
0 comments: