Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

जाने कौन कौन मंत्री, CPS कहाँ- कहाँ फहराएगा 26 जनवरी को झंडा

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
26-January-2017-haryana CM
चंडीगढ़, 12 जनवरी- हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2017 को कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी राष्टï्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी सायं कुरुक्षेत्र में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंचकुला में राष्टï्रीय ध्वज फहराएंगे। 
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री कंवर पाल गणतन्त्र दिवस पर कैथल में तथा हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव रेवाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा गणतन्त्र दिवस पर पानीपत में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु जींद में, कृषि मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ चरखी दादरी में, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज करनाल में, लोक निर्माण मंत्री श्री नरबीर सिंह सोनीपत में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन अंबाला में, परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार झज्जर में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री विपुल गोयल नूंह में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार रोहतक में, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री कर्णदेव काम्बोज यमुनानगर में, खान एवं भू-विज्ञान राज्य मंत्री श्री नायब सिंह हिसार में, सहकारिता राज्य मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर गुरुग्राम में तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बनवारी लाल पलवल में, राष्टï्रीय ध्वज फहराएंगे।


इसी प्रकार, मुख्य संसदीय सचिव श्री श्याम सिंह राणा गणतन्त्र दिवस पर भिवानी में, मुख्य संसदीय सचिव श्री बख्शीश सिंह विर्क सिरसा में, मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा फतेहाबाद में और मुख्य संसदीय सचिव डॉ० कमल गुप्ता फरीदाबाद में राष्टï्रीय ध्वज फहराएंगे।
यदि उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां सम्बंधित उपायुक्त झण्डा फहराएंगे। उप-मण्डल मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मण्डल, जिला, उप-मण्डल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एन. सी. सी. के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: