Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सिंगर मूसेवाला मर्डर के बाद AAP पर उठने लगे सवाल, हरियाणा में नहीं गलेगी केजरीवाल की दाल?

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- देश की जनसँख्या 130 करोड़ से ज्यादा है और देश के लगभग 100 करोड़ लोग बहुत भोले-भाले हैं। पहले देश में गरीबों की संख्या कम भी और तीस से चालिश करोड़ लोग आम आदमी कहे जाते थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि देश के आम आदमी भी गरीबों की श्रेणी में आ गए हैं और अब देश में गरीबों की संख्या 90 करोड़ से अधिक बताई जाती है। इन लगभग 100 करोड़ लोगों में बड़ी चाहत होती है, इनमे बड़े अरमान होते हैं। इनमे से हर कोई चाहता है कि वो बड़ा आदमी बन जाए और उसके अच्छे दिन आ जाएँ। यही कारण है कि इनमे हजारों लोगों को रोजाना देश के आधुनिक ठग लालच देकर इन्हे ठग ले रहे हैं। 

देश में साइबर अपराध तेजी से इसी लिए बढ़ रहा है। ये सौ करोड़ लोग किसी के भी बहकावे में आ जाते हैं। इन्हे सुन्दर सपने दिखाकर कोई भी इन्हे ठग ले रहा है। ये बात देश के कुछ नेता भी जानते हैं और इन्ही के दम पर, इन्हे ही बड़ी लालच देकर सरकार बना ले रहे हैं। वर्तमान में कुछ बुद्धिजीवियों का कहना है कि जो नेता जितना ज्यादा झूंठ बोलता है उतना ही उसे फायदा हो रहा है। जनता लगातार इन नेताओं के जाल में फंसती जा रही है। हरियाणा के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जो तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार पा चुके हैं कई अच्छी किताबें भी लिख चुके हैं एक किताब में उन्होंने लिखा था कि  लालचियों के शहर में ठग भूखे नहीं मरते। वर्तमान में उनका कथन सत्य साबित हो रहा है। देश में औसतन एक करोड़ लोगों में से 99 लाख लोग बड़ी तमन्ना रखते है, बड़े आदमी बनने का उनका सपना होता है।  यही वजह है कि वो ठगों के जाल में फंस जाते हैं यही नहीं नेताओं पर भी भरोषा करने लगते हैं और अच्छे दिन के बजाय उनके बुरे दिन आते जा रहे हैं। 

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस जो अब भी राहुल गांधी को अपना सर्वेसर्वा मानती है। राहुल गांधी सबसे अलग नेता हैं। थोड़ा टाइट और गुस्से में बोलते है लेकिन झूंठ नहीं बोलते। इसी वजह से कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पा रही है। वो जमाने के हिसाब से नहीं चल रहे हैं। लोगों को बड़े सपने नहीं दिखा पा रहे हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी खुद को कांग्रेस का विकल्प मानकर आगे बढ़ रही है और केजरीवाल लोगों को बड़ा सपना दिखा रहे हैं और सफलता भी मिल रही है। दिल्ली के बाद पंजाब में उन्हें भारी बहुमत मिला। भगवंत मान पंजाब के सीएम बने लेकिन पंजाब में हाल में पुलिस मुख्यालय पर राकेट से धमाका और आज जाने माने गायक सिद्धू मूसेवाला  की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई जिसके बाद अब केजरीवाल पर बड़े सवाल उठने लगे हैं। कल शनिवार को ही मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली गई थी और कहा जा रहा है कि अखबारों में पंजाब सरकार ने खबर भी छपवाई थी कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली गई है और ये खबर सिंगर के दुश्मनों तक तुरंत पहुँच गई और आज ही उन्होंने सिंगर पर ताबड़तोड़ 20 गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई। 

पंजाब हरियाणा के करीब है और आज केजरीवाल की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली थी ,कहा जा रहा है रैली में उम्मीद से बहुत कम भीड़ पहुँची। चर्चाएं हैं कि दिल्ली और पंजाब से लोग न बुलाये जाते तो इस रैली में 5 हजार लोग भी नहीं पहुँचते। कहा जा रहा है कि कुरुक्षेत्र पंजाब से काफी करीब है इसलिए पंजाब से काफी लोग बुलाये गए थे। यही नहीं दिल्ली से भी कई हजार लोग इस रैली में पहुंचे थे। हरियाणा के लोग इस रैली में बहुत कम पहुंचे थे और रैली में उतने भी लोग नहीं पहुंचे जितने फरीदाबाद के एक भाजपा नेता मुकेश डागर अपने प्रोग्राम में भीड़ इकट्ठी कर लेते हैं जो सिर्फ एक वार्ड के नेता हैं। 

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है कि 100 में से 97 लोग केजरीवाल और भगवंत मान को लपेट रहे है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं को छोड़ दें तो हर कोई केजरीवाल भगवंत मान को घेर रहा है। कुछ मिनट पहले हमने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की तो ऐसे कमेंट्स आ रहे हैं हैं जिसे देख लग रहा है कि हरियाणा में केजरीवाल की दाल नहीं गलेगी। 




फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: