Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भ्रष्टाचार का काल नहीं, काका है मनोहर लाल : धर्मबीर भड़ाना

AAP-Protest-In-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद, 25 अप्रैल : आम आदमी पार्टी ने सोमवार को नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपए से अधिक घोटाले, शहर में खुदी पड़ी सडक़ों, अधूरे पड़े विकास कार्यों, सीवर के खुले मैनहॉलों से हो रही मौतों एवं राजस्व विभाग में खुलेआम पब्लिक से हो रही लूट को लेकर जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आह्वान पर सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीके चौक पर एकत्रित हुए और नीलम चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए प्रदेश की खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार मुर्दाबाद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुर्दाबाद, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद एवं भ्रष्टाचारियों के जेल के पीछे डालने के नारे लगाए। प्रदर्शन में सैंकडों लोग मौजूद रहे जो नगर निगम प्रशासन की नीतियों एवं जनसमस्याओं से पीडि़त नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक मीना को ज्ञापन सौंपा। 

धर्मबीर भड़ाना ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भ्रष्टाचार के काल नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों के काका हैं। उनके नेतृत्व में भ्रष्टाचार पल-बढ रहे हैं और संरक्षण पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज शहर के लोग आम आदमी पार्टी की विचारधारा से एकत्रित हो गए हैं। लेाग बेहद परेशान हैं, पीने के लिए पानी नहीं है, सीवर के ढक्कन नहीं, प्रत्येक व्यक्ति पूरी तरह त्रस्त है। भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगो की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है और पार्टी मांग करती है कि निगम में हुए 200 करोड़ से अधिक घोटाले के आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। सत्ताधारी भाजपा सरकार के प्रतिनिधि अपनी जान बचाने के लिए ऐसे अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की भ्रष्ट सरकार निगम के घोटाले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो आम आदमी पार्टी पूरे शहर में और जबरदस्त प्रदर्शन करेगी और सडक़ों पर उतरकर लोगों की लड़ाई लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव भीम यादव ने कहा कि आज शहर के हालात किसी से छिपे नहीं है। शहर में जहां, देखो खुदाई का काम चल रहा है। लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। शहर के विकास कार्यों पर एक तरह से ग्रहण लगा हुआ है, आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है। 

आम आदमी पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे और लोगोंं को गुस्सा देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने इस मौके पर मटके फोडक़र प्रदर्शन किया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर  विनोद भाटी, मंजू गुप्ता, बृजेश नगर, रघुवर दयाल,  हंसराज दायमा, तेजवंत सिंह बिट्टू, आभास चंदीला, गीता शर्मा, राकेश प्रसाद, अमन गोयल, सुबोध शर्मा, लोकेश अग्रवाल, मनीष भाटिया, विनय यादव, राहुल बैंसला, केएल बंसल,  संदीप राव, हरजिंदर सिंह मेंहदीरत्ता, निशा खैरा लिया, सोनिया कथूरिया, चंचल तवर, ओम प्रकाश वर्मा, राकेश भड़ाना, सुनील ग्रोवर, राजेश राजू, सुरेंद्र गुप्ता, दिपेश भारद्वाज, सुमित यादव, नीरज प्रेमी, वीणा वशिष्ठ, उमा सागर, रामा, सलमा, रेखा शर्मा, राजकुमार, सनी कुमार, बाबा शिव नारायण दुबे, मुस्तकीम प्रधान, जवाहर यादव, मिलन, मनीष शर्मा, सूबेदार सिंह, इंदिरा सिंह, हरिदत्त शर्मा, ओमपाल टोंगर, अशोक यादव, सुभाष बघेल, मेहर चंद हरसाना, सतीश चंदीला, भोपाल कश्यप, हरेंद्र नागर, गौरव शारदा, सुगन चंद जैन, रमेश अरोरा, दक्ष कसाना, विक्रांत भाटी, प्रिंस शर्मा, दीपक नागर, ओमपाल टोंगर, मनोज कुशवाहा, राम गौर, सोनू सिसोदिया, संजय जुनेजा, वाइके शर्मा, आशुतोष झा, परमजीत कौर, अजय खटाना, इंद्रेश दायमा, जोगिंदर चंदीला, जयपाल चंदीला, निरंकार राजवीर, विजय गोदारा आदि मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: